Venus Transit 2026 Shukra Gochar Mithun Rashi me Venus in Gemini Rashifal Kin Rashiyo ke liye labhkari शुक्र का गोचर देगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट, इन 3 राशियों के बदलेंगे दिन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शुक्र का गोचर देगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट, इन 3 राशियों के बदलेंगे दिन

Venus Transit 2026 Shukra Gochar Mithun Rashi me : इस समय शुक्र मंगल की राशि मेष में विराजमान हैं। जल्द ही शुक्र का गोचर एक राशि से दूसरी राशि में होने जा रहा है, जिससे कुछ राशियों का भाग्य खिल उठ सकता है। 

Mon, 13 April 2026 01:55 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शुक्र का गोचर देगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट, इन 3 राशियों के बदलेंगे दिन

Venus Transit 2026 Shukra Gochar Mithun Rashi me, शुक्र का गोचर मिथुन राशिफल : समृद्धि के कारक शुक्र की चाल समय-समय पर बदलती रहती है। शुक्र के गोचर करने से सभी राशियों पर कुछ-न-कुछ प्रभाव देखने को मिलता है। इस समय शुक्र मंगल की राशि मेष में विराजमान हैं। जल्द ही शुक्र का गोचर एक राशि से दूसरी राशि में होने जा रहा है। शुक्र के इस राशि गोचर से मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 मई 2026 को मिथुन राशि में सुबह के समय 10 बजकर 58 मिनट पर शुक्र गोचर करेंगे। ऐसे में बुध की मिथुन राशि में शुक्र 8 जून की शाम तक रहने वाले हैं। ऐसे में मिथुन राशि में शुक्र के गोचर करने से कुछ राशियों का समय बेहद लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-

शुक्र का गोचर देगा प्रॉफिट ही प्रॉफिट, इन राशियों के बदलेंगे दिन

मिथुन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शुक्र का मिथुन गोचर?

मिथुन राशि में धन के दाता शुक्र के गोचर करने से इस राशि के जातकों को फायदा हो सकता है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी पहले से बेहतर होगी। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए वक्त अच्छा रहने वाला है। घर परिवार और दोस्तों के संग अधिक समय बिताएंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें। वहीं, लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वरूथिनी एकादशी पर सूर्य, बुध, शनि और मंगल की चाल देगी लाभ, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल 13 अप्रैल: आज इन 6 राशियों की लाइफ में उथल-पुथल, धन हानि के संकेत

कुंभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शुक्र का मिथुन गोचर?

कुंभ राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि में धन के दाता शुक्र के गोचर करने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं लेकिन खर्च भी बढ़ सकता है। घर परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। सेहत भी अच्छी रहने वाली है। करियर में आपको मुनाफा हो सकता है।

वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा शुक्र का मिथुन गोचर?

मिथुन राशि में धन के दाता शुक्र के गोचर करने से वृषभ राशि के लोगों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। काम के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। इंकम के नए सोर्स खुलेंगे। बच्चों से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु-केतु की चाल मचाएगी धमाल, इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य
ये भी पढ़ें:गुरु-शुक्र की चाल बनाएगी लाभकारी योग, इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!