Rashifal Rahu Horoscope Rahu Transit 2026 will be the beginning of a great time for these 3 zodiacs शनि की राशि में राहु का गोचर, 2026 से शुरू होगा इन 3 राशियों का बेहतरीन समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि की राशि में राहु का गोचर, 2026 से शुरू होगा इन 3 राशियों का बेहतरीन समय

Rashifal Rahu Horoscope 2026 : इस समय शनि की कुंभ राशि में राहु विराजमान हैं। आने वाले नए साल में राहु का राशि परिवर्तन शनि की ही राशि में होगा, जिससे कुछ राशि के जातकों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है।

Sun, 9 Nov 2025 01:28 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि की राशि में राहु का गोचर, 2026 से शुरू होगा इन 3 राशियों का बेहतरीन समय

Rashifal Rahu Horoscope: हर साल मायावी ग्रह राहु गोचर करते हैं, जो अपने अपने साथ शुभ और अशुभ परिणाम साथ लेकर आता है। इस समय शनि की कुंभ राशि में राहु विराजमान हैं। आने वाले नए साल में राहु का राशि परिवर्तन शनि की ही राशि में होगा। राहु हमेशा वक्री चाल में ही गोचर करते हैं। 2026 में राहु कुंभ राशि से मकर राशि में गोचर करने वाले हैं। शनि की राशि मानी जाती है मकर। शनि की राशि में राहु का प्रवेश होगा, जो सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं शनि की मकर राशि में राहु के प्रवेश से किन राशियों को लाभ और भाग्य का साथ मिल सकता है-

शनि की राशि में राहु का गोचर, 2026 से शुरू होगा इन 3 राशियों का बेहतरीन समय

मिथुन राशि

शनि की मकर राशि में राहु का प्रवेश मिथुन राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको घर के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी रहने वाली है। बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए आपको नए मौके मिल सकते हैं। इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें और कोशिश करें कि वाद-विवाद में न उलझें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 नवंबर से रंग लाएगी इन राशियों की किस्मत, गुरु की वक्री चाल से होगा धन लाभ
ये भी पढ़ें:मेष समेत 12 राशियों के लिए 9 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शनि की मकर राशि में राहु का प्रवेश बेहद ही लाभदायक माना जा रहा है। इस दौरान आपका मन धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। छात्रों के लिए विशेष तौर पर यह समय बेहद शुभ माना जा रहा है। कुछ लोग एजुकेशनल ट्रिप पर भी जा सकते हैं। आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे।

वृषभ राशि

शनि की मकर राशि में राहु का प्रवेश वृषभ राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। कम्युनिकेशन फील्ड से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। सोशल तौर पर लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में आप सक्षम रहेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में भी तरक्की के नए मार्ग खुलते दिखेंगे। आप अपने दोस्तों के भरपूर सहयोग से सभी मुश्किलें आसानी से पार कर लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 साल बाद शनि की राशि में शुक्र का गोचर देगा धन लाभ, इन राशियों को मिलेगी तरक्की
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 10-16 नवंबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 9 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!