Guru Rashifal Jupiter Horoscope Vakri Guru Transit 2025 zodiacs will get positive luck from 11 November 11 नवंबर से रंग लाएगी इन राशियों की किस्मत, गुरु की वक्री चाल से होगा धन लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

11 नवंबर से रंग लाएगी इन राशियों की किस्मत, गुरु की वक्री चाल से होगा धन लाभ

Guru Rashifal Jupiter Horoscope 2025: गुरु इस समय कर्क राशि में अतिचारी चाल चाल रहे हैं। बस कुछ ही दिनों में गुरु वक्री यानि उलटी चाल में गोचर करना शुरू करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं।

Sun, 9 Nov 2025 11:53 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
11 नवंबर से रंग लाएगी इन राशियों की किस्मत, गुरु की वक्री चाल से होगा धन लाभ

Guru Rashifal Jupiter Horoscope 2025: इस साल नवंबर के महीने में गुरु समेत कई बड़े ग्रहों का गोचर इस मंथ को खास बना रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु ग्रह इस महीने से वक्री चाल चलने वाले हैं, जिसके पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। गुरु इस समय कर्क राशि में अतिचारी चाल चाल रहे हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 11 नवंबर के दिन रात 10 बजकर 11 मिनट परगुरु कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे। फिर 2026 में मार्च के महीने तक गुरु वक्री चाल में ही गोचर करेंगे। गुरु की ये बदली हुई चाल कुछ राशियों के लिए बेहद लाभदायक रहने वाली है। आइए जानते हैं किन राशियों को गुरु के इस गोचर से लाभ मिलने वाला है-

11 नवंबर से रंग लाएगी इन राशियों की किस्मत, गुरु की वक्री चाल से होगा धन लाभ

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए गुरु का वक्री चाल में गोचर करना बेहद शुभ माना जा रहा है।

जीवन में चल रही परेशानियां कम होने लगेगी।

इस दौरान जातकों को नौकरी में सफलता मिलने के साथ दोस्तों का सहयोग भी मिल सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन में सुख-शांति और प्रेम के आसार हैं।

कई नए टास्क मिलेंगे।

किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि के लिए गुरु की ये उल्टी चाल शुभ रहने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 10-16 नवंबर का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:मेष समेत 12 राशियों के लिए 9 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें लव राशिफल

कर्क राशि

गुरु का वक्री चाल में गोचर करना कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।

व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है।

बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं।

घर-परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का वक्री चाल में गोचर करना अच्छे मौके लेकर आया है।

परिवार और दोस्तों के संग आपके संबंध मजबूत होंगे।

सूझ-बूझ के साथ करियर से जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा।

जीवनसाथी का सपोर्ट भी मिलेगा।

अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें साथ ही वाणी पर भी संयम रखना बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेकर मीन का 9 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
ये भी पढ़ें:30 साल बाद मीन राशि में शनि चलेंगे सीधी चाल, इन 3 राशियों का बदलेगा समय
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर मंगल की वृश्चिक राशि में, 16 नवंबर से इन राशियों का अच्छा टाइम शुरू
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!