Rashifal Moon Transit Mars Horoscope Libra will create Maha lakshmi Yog on 24 September 3 zodiacs will get lucky 24 सितंबर को चंद्र-मंगल की चाल बनाएगी महालक्ष्मी राजयोग, कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

24 सितंबर को चंद्र-मंगल की चाल बनाएगी महालक्ष्मी राजयोग, कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

Rashifal Moon Transit Mars Horoscope: चंद्र गोचर सबसे तेज गति से होता है। चंद्र के गोचर करते ही कल चंद्र-मंगल की युति बनेगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह राजयोग कुछ राशियों के लिए शानदार समय ला सकता है।

Tue, 23 Sep 2025 04:59 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
24 सितंबर को चंद्र-मंगल की चाल बनाएगी महालक्ष्मी राजयोग, कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

Rashifal Moon Transit Mars, 24 सितंबर को चंद्र-मंगल की चाल बनाएगी महालक्ष्मी राजयोग: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रह का गोचर सबसे तेज गति से होता है। चंद्रमा लगभग हर महीने 12 राशियों में गोचर करते हैं। इस समय चंद्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं, जो कल 24 सितंबर के दिन राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। पंचांग अनुसार, 24 सितंबर को 02:55 ए एम पर चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही मंगल ग्रह बैठे हुए हैं। चंद्र के गोचर करते ही तुला राशि में चंद्र और मंगल की युति बनेगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। यह योग लाभदायक माना जाता है। ऐसे में चंद्र और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग कुछ राशियों के जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है।

कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगी अच्छी खबर

कर्क राशि

  • कर्क राशि के जातकों के लिए चंद्र और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग बेहद लाभकारी साबित हो सकता है।
  • धन-संपदा में वृद्धि होगी।
  • करियर में पॉजिटिव बदलाव हो सकते हैं।
  • कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे।
  • सेहत भी अच्छी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 सितंबर को मंगल गोचर राहु के नक्षत्र में, शुरू होगा 3 राशियों का अच्छा टाइम

कन्या राशि

  • कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्र और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • आकस्मिक धन-लाभ के योग बन रहे हैं।
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • आपकी वाणी से लोग आकर्षित हो सकते हैं।
  • घर-परिवार के साथ वक्त अच्छा बीतेगा।

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि के जातकों के लिए चंद्र और मंगल की युति से बना महालक्ष्मी राजयोग शुभ साबित हो सकता है।
  • पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे।
  • फीलिंग्स को अच्छी तरह शेयर कर सकेंगे।
  • धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे।
  • भाग्य का साथ रहेगा।
  • करियर की स्थिति भी अच्छी रहेगी।
  • कमाई भी अच्छी होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 22-28 सितंबर तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:राशिफल: 24 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!