Horoscope Tomorrow 24 September 2025 Kal Ka Rashifal aries to pisces Lucky Zodiac Signs Rashifal: 24 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Rashifal: 24 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Kal Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानें 24 सितंबर, 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी।

Tue, 23 Sep 2025 02:32 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Rashifal: 24 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल

Horoscope Tomorrow 24 September 2025, राशिफल: 24 सितंबर के दिन बुधवार और शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गणपति बप्पा और मां दुर्गा की पूजा करने से धन-धान्य बना रहता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 24 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 24 सितंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष

आज के दिन आपको खुद पर ध्यान देना चाहिए। सहपाठियों के साथ मेल-जोल बढ़ाना आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहतर साबित हो सकता है। अपनी फैमिली मेंबर्स के साथ वक्त बिताएं। आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। इसलिए सूझ-बूझ के साथ ही निर्णय लें।

वृषभ

आज के दिन छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। नयी प्रॉपर्टी खरीदने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके लिए उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कॉम्पीटीशन की कमी के चलते आपकी प्रोडक्टिविटी पर भी असर पड़ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैरो राशिफल: 22-28 सितंबर तक का समय मेष राशि से लेकर मीन के लिए कैसा रहेगा?

मिथुन

आज के दिन कमाई में वृद्धि होगी। जहां पारिवारिक बंधन मजबूत होंगे वहीं, जीवनसाथी की तलाश में आपको निराशा झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। टास्क पर फोकस करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है।

कर्क

आज के दिन सोच-समझकर फाइनेंशियल डिसीजन लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। अपने प्रेम-संबंधों को मजबूत बनाने के लिए पार्टनर से खुलकर बात-चीत करें और उन्हें समय दें। स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए हेल्दी डाइट लें।

सिंह

आज के दिन अपनी मेन्टल हेल्थ का ध्यान रखें। घर के सदस्यों और अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करें। करियर में फोकस बनाए रखने की जरूरत है। वहीं, यात्रा के दौरान कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 सितंबर को मंगल गोचर राहु के नक्षत्र में, शुरू होगा 3 राशियों का अच्छा टाइम

कन्या

आज के दिन आपको आपके पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। वहीं, परिवार के कुछ सदस्यों से मतभेद होने की भी संभावना है। अपनी आर्थिक व्यवस्था को सुधारने के लिए आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट कर सकते हैं। कुछ लोग ट्रिप पर भी जा सकते हैं।

तुला

आज के दिन व्यवसायिक मुद्दों पर संयम बरतने की जरूरत है। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ वक्त बिताएं और ट्रिप पर जाएं। दिन शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थितियां सही रहेंगी लेकिन फालतू के खर्चों से बचें।

वृश्चिक

आज के दिन आर्थिक मामलों में किस्मत साथ देगी। कुछ लोगों के लिए घूमने जाने के योग बनते भी दिख रहे हैं। थोड़ी बहुत चुनौतियां आ सकती हैं, जिन्हें आप आसानी से पार कर लेंगे। समय आपके लिए रोमांस से भरपूर रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 सितंबर तक इन राशियों का समय शानदार, बुध गोचर चंद्र के नक्षत्र में देगा लाभ

धनु

आज के दिन प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने से बचें। यात्रा पर जाने के प्लान बन सकते हैं। आपको पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में सफलता मिलेगी। घर के सदस्यों के साथ संबंध मजबूत होंगे।

मकर

आज के दिन आपके लिए समय रोमांचक भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के आसार हैं। किसी करीबी से गिफ्ट मिलने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। रोमांटिक लाइफ में उथल-पुथल हो सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ मधुरता बनाए रखें। अपने स्वास्थ्य को अनदेखा न करें। धन का मामला पॉजिटिव रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 22 से 28 सितंबर तक का समय कैसा रहेगा?

मीन

आज के दिन मीन राशि वाले आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से भरपूर रहेंगे। निवेश करना लाभदायक हो सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे साथ ही पार्टनर से स्पेशल मैसेज भी दिन के अंत तक मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!