Rashifal Mercury Transit in Aries Horoscope Budh Transit 2025 3 zodiacs will get benefits Mercury Transit: बुध मेष राशि में, 22 मई तक इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Mercury Transit: बुध मेष राशि में, 22 मई तक इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ

Rashifal Mercury Transit in Aries: 7 मई 2025 के दिन बुधवार को बुध ने मेष राशि में प्रवेश किया। बुध के मेष गोचर से कुछ राशियों को बेहतरीन न्यूज मिल सकती है तो कुछ के लिए समय अच्छा नहीं माना जा रहा है।

Wed, 7 May 2025 10:04 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Mercury Transit: बुध मेष राशि में, 22 मई तक इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ

Rashifal Mercury Transit in Aries, बुध मेष राशि में: बुध ग्रह आज मंगल की मेष राशि में एंटर कर चुके हैं। पंचांग के अनुसार, 7 मई 2025 के दिन बुधवार को सुबह 04:13 बजे बुध ने मीन राशि से मेष राशि का सफर समाप्त किया। मंगल की राशि में बुध 22 मई तक विराजने वाले हैं। ऐसे में बुध के मेष गोचर से कुछ राशियों को गुड न्यूज मिल सकती है तो कुछ के लिए समय अच्छा नहीं माना जा रहा है। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ राशियों के बारे में , जिन्हे बुध गोचर से फायदा हो सकता है-

22 मई तक इन 3 राशियों को लाभ ही लाभ

मिथुन राशि: बुध का मेष राशि में गोचर मिथुन राशि के लिए शुभ माना जा रहा है। बुध गोचर आपकी राशि से 11वें भाव में होगा। ऑफिस में मुद्दों से राहत मिलेगी। नेटवर्किंग का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय काफी अच्छा रहेगा। व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र का मेष राशि में गोचर कब? इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:मंगल कर्क राशि में, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

कर्क राशि: बुध का मेष राशि में गोचर कर्क राशि के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। समय आपके लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। न्यू जॉब की तलाश कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। इस दौरान आपका भाग्य साथ देगा। हर काम में तरक्की करेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। वहीं, हेल्थ भी अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के लिए बुध का मेष गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। साहसी और पराक्रमी बने रहेंगे। करियर में प्रमोशन के कई नए मौके मिलने वाले हैं। जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। पॉजिटिव रहेंगे और अपने काम के लिए तारीफ भी बटोरेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 7 मई का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:Aaj Ka Rashifal: 7 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!