Transit Venus Rashifal Mesh rashi Aries Horoscope Venus Transit 2025 will benefit 3 zodiacs Transit Venus: शुक्र का मेष राशि में गोचर कब? इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Transit Venus: शुक्र का मेष राशि में गोचर कब? इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Transit Venus Rashifal: शुक्र की स्थिति मजबूत व शुभ होने पर धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। जल्द ही शुक्र मेष राशि में गोचर करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों को बम्पर प्रॉफिट मिलने की संभावना है।

Tue, 6 May 2025 11:45 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Transit Venus: शुक्र का मेष राशि में गोचर कब? इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

Transit Venus Rashifal, शुक्र का मेष राशि में गोचर कब: ज्योतिष में शुक्र ग्रह का संबंध धन, लग्जरी, प्रेम व सुंदरता से माना जाता है। शुक्र की स्थिति मजबूत व शुभ होने पर धन-धान्य की कमी नहीं रहती है। वर्तमान में शुक्र मीन राशि में विराजे हुए हैं, जो गुरु की राशि है। 2025 में मई के महीने में मंगल की राशि में शुक्र प्रवेश करने जा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 31 मई को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर मेष राशि में शुक्र गोचर करेंगे। शुक्र का ये गोचर कुछ राशियों को प्रॉफिट दिला सकता है तो कुछ के लिए परेशानी भी खड़ी कर सकता है। आइए जानते हैं शुक्र का मेष गोचर किन राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है-

इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

मेष राशि: मेष राशि में शुक्र के प्रवेश करने से इस राशि के जातकों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना जताई जा रही है। सालों से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। कुछ लोगों को वेतन वृद्धि का सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर करेंगे शुक्र की राशि में, इन 5 राशियों को मिलेगी अच्छी खबर
ये भी पढ़ें:Love Horoscope, लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 6 अप्रैल का दिन कैसा रहेग

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए शुक्र का मेष गोचर फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार में आपको कई नए टास्क मिलेंगे, जो आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। नए सोर्स से धन की प्राप्ति हो सकती है। आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। वहीं, वैवाहिक जीवन भी मधुर रहेगा।

मिथुन राशि: शुक्र का मेष गोचर मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बना रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। परिवार में सुख समृद्धि का माहौल रहेगा। आपके कठिन परिश्रम की तारीफ की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aaj Ka Rashifal: 6 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!