Rashifal Mars Transit 2025 in Cancer Horoscope Mangal Gochar 3 zodiacs have to be careful Mars Transit: मंगल कर्क राशि में, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Mars Transit: मंगल कर्क राशि में, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Rashifal Mars Transit 2025 in Cancer: इस समय मंगल कर्क राशि में विराजमान हैं, जिसका प्रभाव 12 सभी राशियों पर पड़ेगा। मंगल के कर्क गोचर से धन हानि की संभावना भी है। कुछ राशियों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

Tue, 6 May 2025 12:51 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Mars Transit: मंगल कर्क राशि में, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Rashifal Mars Transit 2025 in Cancer, मंगल कर्क राशि में: मंगल समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इस समय मंगल कर्क राशि में विराजमान हैं, जिसका प्रभाव 12 सभी राशियों पर पड़ेगा। कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। मंगल का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित भी हो सकता है। दृक पंचांग अनुसार, मंगल 6 जून 2025 की रात 02:27 बजे तक कर्क राशि में विराजेंगे। ऐसे में मंगल के कर्क गोचर से कुछ राशियों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान-

धनु राशि: मंगल का कर्क राशि में गोचर धनु राशि वालों के लिए फायदेमंद नहीं माना जा रहा है। मंगल के गोचर से वैवाहिक जीवन में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। पार्टनर के साथ मनमुटाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। धन हानि होने के भी संकेत हैं। इसलिए आपको इस वक्त इंवेस्टमेंट करने से भी बचना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र का मेष राशि में गोचर कब? इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:Love Horoscope, लव राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन के लिए 6 अप्रैल का दिन कैसा रहेग

मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए मंगल का ये गोचर मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य की खास देखभाल करनी चाहिए। वहीं, परिवार को लेकर आपका खर्च भी बढ़ सकता है। व्यापार क्षेत्र में बॉस के साथ मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। संभलकर रहें और वाणी पर काबू रखें।

सिंह राशि: मंगल का गोचर सिंह राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। ऐसे में मंगल का यह गोचर इस राशि वालों के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस समय आपको संपत्ति या शेयर मार्केट में निवेश करने से बचना चाहिए। घर में कलह-क्लेश का माहौल भी बन सकता है। वहीं, आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Aaj Ka Rashifal: 6 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 6 मई का दिन कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!