Aaj Ka Rashifal 7 May 2025 Horoscope Today Lucky Zodiac signs from aries to pisces Aaj Ka Rashifal: 7 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Aaj Ka Rashifal: 7 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 May 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 7 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Wed, 7 May 2025 05:35 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Aaj Ka Rashifal: 7 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 May 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- मेष राशि में सूर्य और बुध का भी प्रवेश हो गया तो सूर्य बुध हैं। गुरु वृषभ राशि में। मंगल कर्क राशि में। चंद्रमा अभी भी सिंह राशि में बने हुए हैं। केतु कन्या राशि में और शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में हैं।

7 मई को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- व्यावसायिक रूप से विकास का समय है। सरकारी तंत्र का भरपूर सहयोग है। पॉलिटिकली आप स्ट्रांग होते जा रहे हैं। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र का मेष राशि में गोचर कब? इन 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा
ये भी पढ़ें:मंगल कर्क राशि में, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

वृषभ राशि- सरकारी तंत्र से बच के रहिए। पिता से दूरी। स्वास्थ्य थोड़ा सा अभी मध्यम है। प्रेम, संतान में भी थोड़ी दूरी बनी हुई है। व्यापार आपका सही चल रहा है। कलह से बचें। काली जी को प्रणाम करते रहें। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये एक अच्छा समय कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- कर्क राशि व्यवसायिक तौर पर बहुत स्ट्रॉन्ग होती जा रही है। प्रेम, संतान का भी साथ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा, एक शुभ समय चल रहा है। बस निवेश अभी वर्जित रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- सिंह राशि का अच्छा समय। भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ, और आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। सूर्य को जल देना और शुभ होगा।

कन्या राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। मानसिक परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लेकिन मन परेशान रहेगा। तांबे की वस्तु दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology, अंक राशिफल: 1-9 मूलांक वालों का 7 मई का दिन कैसा रहेगा?

तुला राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। एक तरीके से पहले से बेहतर ये समय कहा जाएगा स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार हर मामले में। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- सरकारी तंत्र का लाभ मिलेगा। कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान, व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है।व्यापार अच्छा है। भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि- बचकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। चोट चपेट लग सकती है। प्रेम, संतान पहले से बेहतर। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति भी बहुत अच्छी। प्रेम, संतान भी सुधर गया। व्यापार ऑलरेडी अच्छा चल रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- डिस्टर्बिंग टाइम है थोड़ा सा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!