Rashifal Shani Transit Saturn horoscope sHANI Ka Gochar Nakshatra in 2026 3 zodiacs will have stronger fortunes 2026 से इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत, शनि गोचर से होगा फायदा ही फायदा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 से इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत, शनि गोचर से होगा फायदा ही फायदा

Rashifal Shani Transit Saturn horoscope 2026: जल्द शनि नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। शनि स्वयं के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियां जबरदस्त लाभ पा सकती हैं।

Mon, 3 Nov 2025 04:24 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2026 से इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत, शनि गोचर से होगा फायदा ही फायदा

Rashifal Shani Transit Saturn: शनि राशि परिवर्तन हर साल नहीं करते हैं लेकिन नक्षत्र परिवर्तन जरूर करते हैं। शनि न्यायाधीश के रूप में जाने जाते हैं, जो कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। इस समय शनि मीन राशि और पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इस साल 3 अक्टूबर के दिन शनि ने गुरु के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर किया है। जल्द ही शनि नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। यह नक्षत्र परिवर्तन नए साल में जनवरी के महीने में होगा। शनि स्वयं के नक्षत्र उत्तर भाद्रपद में प्रवेश करने जा रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 जनवरी के दिन शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में एंटर करेंगे, और मई 2026 तक इसी नक्षत्र में रहने वाले हैं। आइए जानते हैं शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से किन राशियों को फायदा हो सकता है-

2026 से इन 3 राशियों का भाग्य होगा मजबूत, शनि गोचर से होगा फायदा ही फायदा

मिथुन राशि

शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों को काफी फायदा हो सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेगी। कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राशिफल: 4 नवंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें
ये भी पढ़ें:सूर्य गोचर गुरु के नक्षत्र में, 6 नवंबर से इन 3 राशियों की मिलेगी अच्छी खबर

वृषभ राशि

शनि के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। बॉस और कलीग्स के सपोर्ट से करियर में आप सभी टास्क बखूबी कंप्लीट कर लेंगे। विदेश की यात्रा करने की भी संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए कर्मफल दाता शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करना शुभ परिणाम लेकर आएगा। धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। शनि के शुभ प्रभाव से करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है। सुख-शांति का माहौल रहेगा। सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के बनने लगेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:23 नवंबर तक इन राशियों की किस्मत देगी साथ, बुध का वृश्चिक गोचर दिखाएगा कमाल
ये भी पढ़ें:अंक राशिफल: 1-9 मूलांक के लिए 3 से 9 नवंबर तक का समय कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!