Ram Navami 2026: 26 or 27 March? Check Date, Ayodhya Celebration and Simple Wishes to Share Happy Ram Navami 2026: राम नवमी की शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये आसान और दिल से निकले संदेश, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Happy Ram Navami 2026: राम नवमी की शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये आसान और दिल से निकले संदेश

राम नवमी का त्योहार भगवान श्रीराम के जन्म से जुड़ा है। हर साल चैत्र महीने की नवमी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। देशभर में इस दिन लोग व्रत रखते हैं, मंदिर जाते हैं और राम नाम का जाप करते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। 

Thu, 26 March 2026 09:17 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
Happy Ram Navami 2026: राम नवमी की शुभकामनाएं, अपनों को भेजें ये आसान और दिल से निकले संदेश

राम नवमी का त्योहार भगवान श्रीराम के जन्म से जुड़ा है। हर साल चैत्र महीने की नवमी तिथि पर यह पर्व मनाया जाता है। देशभर में इस दिन लोग व्रत रखते हैं, मंदिर जाते हैं और राम नाम का जाप करते हैं। इस बार तारीख को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है। पंचांग के हिसाब से 26 मार्च को दोपहर में नवमी तिथि पड़ रही है, इसलिए कई जगह इसी दिन रामनवमी मनाई जाएगी। वहीं, उदया तिथि के आधार पर अयोध्या में 27 मार्च को रामनवमी मनाने की तैयारी है। यानी सीधी बात ये है कि 26 और 27 मार्च- दोनों दिन अलग-अलग परंपरा के हिसाब से रामनवमी मनाई जाएगी। ऐसे में लोग अपनी मान्यता के अनुसार पूजा कर सकते हैं।

इस दिन लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। अगर आप भी कुछ सिंपल और दिल से निकले मैसेज भेजना चाहते हैं, तो यहां कुछ ऐसे ही आसान विशेज दिए जा रहे हैं।

Happy Ram Navami Wishes, राम नवमी की शुभकामनाएं-

राम जी की कृपा बनी रहे बस, बाकी सब अपने आप ठीक हो जाता है।

घर में शांति रहे और मन हल्का रहे।

ज्यादा कुछ नहीं चाहिए, बस सुकून मिले।

राम नवमी की शुभकामनाएं।

आज का दिन थोड़ा रुककर खुद को देखने का है।

क्या सही कर रहे हैं, क्या गलत- ये सोचने का दिन है।

राम जी जैसा बनना मुश्किल है, पर कोशिश तो कर सकते हैं।

शुभ राम नवमी।

भगवान से बड़ी कोई ताकत नहीं होती।

बस विश्वास बना रहे, रास्ते खुद बन जाते हैं।

हर दिन थोड़ा बेहतर बनने की कोशिश करें।

राम नवमी की बधाई।

जिंदगी में उतार-चढ़ाव तो आते रहेंगे।

जरूरी ये है कि हम सही रास्ता न छोड़ें।

राम जी ने भी मुश्किलें देखीं, लेकिन डटे रहे।

आज के दिन यही सीख याद रखें।

घर में शांति हो, यही सबसे बड़ी खुशी है।

बाकी सब चीजें धीरे-धीरे आ जाती हैं।

भगवान राम सबका भला करें।

राम नवमी की शुभकामनाएं।

हर बात में जल्दी नहीं करनी चाहिए।

कभी-कभी वक्त भी अपना काम करता है।

धैर्य रखना ही सबसे बड़ी ताकत है।

जय श्रीराम।

आज के दिन बस इतना याद रखें-

सही काम करने में देर हो सकती है,

पर उसका फल जरूर मिलता है।

राम नवमी की शुभकामनाएं।

भगवान राम का नाम लेने से मन शांत होता है।

ज्यादा सोचने से कुछ नहीं मिलता।

जो है, उसमें खुश रहना सीखो।

शुभ राम नवमी।

जिंदगी में सबसे जरूरी है सच्चाई।

झूठ कुछ देर साथ देता है, हमेशा नहीं।

राम जी की यही सीख सबसे बड़ी है।

राम नवमी की बधाई।

हर किसी से अच्छा व्यवहार करना जरूरी है।

कभी नहीं पता किससे कब क्या सीख मिल जाए।

छोटी-छोटी बातें ही जीवन बदल देती हैं।

जय श्रीराम।

आज का दिन दिखावे का नहीं है।

शांत रहकर भगवान को याद करने का है।

बस दिल साफ होना चाहिए।

राम नवमी की शुभकामनाएं।

जो मिला है, उसके लिए शुक्रिया करना सीखो।

हर चीज की कमी देखने से कुछ नहीं होता।

थोड़ा संतोष जरूरी है।

शुभ राम नवमी।

भगवान सब देख रहे होते हैं।

किसी के साथ गलत करने से पहले सोच लेना चाहिए।

अच्छा करो, अच्छा मिलेगा।

जय श्रीराम।

जिंदगी को ज्यादा कठिन मत बनाओ।

सीधी राह पर चलना ही सबसे आसान है।

राम जी ने भी यही सिखाया।

राम नवमी की बधाई।

हर दिन नया मौका होता है।

गलतियां सुधारने का, बेहतर बनने का।

बस हार मत मानो।

शुभ राम नवमी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Durga Ashtami Wishes: दुर्गाष्टमी पर अपनों तक पहुंचाएं नवरात्रि की शुभकामनाएं

किसी का दिल दुखाकर खुशी नहीं मिलती।

थोड़ा नरम बनो, सब आसान हो जाएगा।

यही असली भक्ति है।

जय श्रीराम।

आज के दिन बस इतना करो-

किसी एक इंसान का भला कर दो।

दिल को सुकून मिलेगा।

राम नवमी की शुभकामनाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अष्टमी-नवमी पर अपनों को भेजें मां दुर्गा के 10 संदेश, माता रानी होंगी प्रसन्न

हर चीज हमारे हिसाब से नहीं होती।

कभी ऊपर वाले पर भी छोड़ देना चाहिए।

सब ठीक हो जाता है।

शुभ राम नवमी।

ज्यादा सोचने से दिमाग ही थकता है।

जो जरूरी है, वही करो।

बाकी भगवान पर छोड़ दो।

जय श्रीराम।

राम जी का नाम लो और आगे बढ़ते रहो।

रुकना नहीं है, बस चलते रहना है।

धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।

राम नवमी की बधाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 या 27 मार्च कब करें कन्या पूजन? जानें अष्टमी-नवमी की सही तारीख और रामनवमी डेट
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!