Chaitra Navratri day 8 durga ashtami Navami 2026 wishes top 10 mata rani quotes photo messages of mahagauri in hindi Happy Durga Ashtami 2026 Wishes: अष्टमी-नवमी पर अपनों को भेजें मां दुर्गा के 10 संदेश, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Happy Durga Ashtami 2026 Wishes: अष्टमी-नवमी पर अपनों को भेजें मां दुर्गा के 10 संदेश, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न

Happy Durga Ashtami- Navami 2026 Wishes : अगर आप भी नवरात्रि की महाष्टमी और नवमी तिथि पर माता रानी को प्रसन्न करते हुए अपने घर में उनका आगमन चाहते हैं तो अपने दोस्तों और परिजनों को दुर्गा अष्टमी और महानवमी के ये टॉप 10 नवरात्रि मैसेज और कोट्स भेज सकते हैं।

Thu, 26 March 2026 05:54 AMManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share
Happy Durga Ashtami 2026 Wishes: अष्टमी-नवमी पर अपनों को भेजें मां दुर्गा के 10 संदेश, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न

Happy Durga Ashtami- Navami 2026 Wishes : आज चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन है। यह खास दिन महाष्टमी के नाम से जाना जाता है। हिंदू धर्म में दुर्गाष्टमी के दिन मां महागौरी का पूजन करने का विधान बताया गया है। बता दें, इस बार नवमी तिथि 26 मार्च की सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होकर 27 मार्च की सुबह 10 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, कन्या पूजन और पारण 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट से पहले करना उत्तम रहेगा। अगर आप भी नवरात्रि की महाष्टमी और नवमी तिथि पर माता रानी को प्रसन्न करते हुए अपने घर में उनका आगमन चाहते हैं तो अपने दोस्तों और परिजनों को दुर्गा अष्टमी और महानवमी के ये टॉप 10 नवरात्रि मैसेज और कोट्स भेज सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Durga Ashtami Wishes: दुर्गाष्टमी पर अपनों तक पहुंचाएं नवरात्रि की शुभकामनाएं

अष्टमी-नवमी विशेज इन हिंदी (Chaitra Ashtami Wishes 2026)

1- भक्ति का भंडार हो तुम

शक्ति का संसार हो तुम

नमन है मां तेरे चरणों में

मेरी मुक्ति का दरबार हो तुम

अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

2- मां महागौरी का नाम जो लेता है,

हर संकट से वह बच जाता है,

अष्टमी के इस शुभ अवसर पर,

आपका जीवन खुशियों से भर जाता है।

3- इस दुर्गा अष्टमी पर और हमेशा देवी दुर्गा की दिव्य कृपा आप पर बनी रहे।

उनकी रोशनी आपके मार्ग का मार्गदर्शन करे और आपको सभी बुराइयों से बचाए।

4- कुमकुम से रोशन हो आंगन सारा,

मां का साथ मिले तो जीत सकते हैं जग सारा,

आशा है आपके जीवन में भी

खुशियों का लगे अंबार

मां का मिले खूब आशीर्वाद

5- सफेद रूप में आई हैं मां महागौरी,

लाएं जीवन में खुशियों की रोशनी पूरी,

अष्टमी के दिन करें उनका ध्यान,

मिले हर मनोकामना का वरदान।

6- मां महागौरी दें आपको सुख और शांति,

जीवन में भर दें खुशियों की क्रांति,

अष्टमी के इस पावन पर्व पर,

मिले हर कदम पर आपको सफलता की गारंटी

7-लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार, हर्षित हुआ मन,

पुलकित हुआ संसार, पावन नवरात्रि का समय आया,

मां के आशीर्वाद से गूंजा घर-द्वार।

शुभ नवरात्रि!

8- माता रानी की असीम कृपा आप पर हमेशा बनी रहे,

मां महागौरी आपके परिवार को बुरी नज़र से बचाए रखें।

महाष्टमी की शुभकामनाएं

9- मां की ज्योति से चमके हर द्वार,

मन को मिले सुकून अपार,

जो मां के चरणों में शीश झुकाए, उसकी झोली में आए उपहार!

10- मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले,

हर मुश्किल से आप बाहर निकलें,

अष्टमी पर सुख-समृद्धि का उपहार मिले!

चैत्र अष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!