Durga Ashtami 2026 Wishes: दुर्गाष्टमी पर अपनों तक पहुंचाएं नवरात्रि की शुभकामनाएं, भेजें मां महागौरी के मैसेज-कोट्स
Chaitra Navratri Mahashtami 2026 Wishes : अगर आप भी महाष्टमी के शुभ अवसर पर मां गौरी से अपने परिजनों और दोस्तों के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं तो ये टॉप 10 नवरात्रि मैसेज, कोट्स और शुभकामना संदेश आप उन्हें भेजकर इस महापर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Chaitra Navratri Mahashtami 2026 Wishes : चैत्र नवरात्रि के आठवें दिन महाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 26 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में दुर्गाष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा करने का विधान बताया गया है। अगर आप भी महाष्टमी के शुभ अवसर पर मां गौरी से अपने परिजनों और दोस्तों के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं तो ये टॉप 10 नवरात्रि मैसेज, कोट्स और शुभकामना संदेश आप उन्हें भेजकर इस महापर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
अष्टमी विशेज इन हिंदी (Chaitra Ashtami Wishes 2026)
1- लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार, हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार, पावन नवरात्रि का समय आया, मां के आशीर्वाद से गूंजा घर-द्वार।
शुभ नवरात्रि!
2- मां शक्ति का वास हो,
संकटों का नाश हो,
हर घर में सुख-शांति का वास हो,
नवरात्रि का पर्व सबके लिए खास हो.
चैत्र नवारत्रि अष्टमी की शुभकामनाएं
3- माता रानी की असीम कृपा आप पर हमेशा बनी रहे,
मां महागौरी आपके परिवार को बुरी नज़र से बचाए रखें.
महाष्टमी की शुभकामनाएं
4- देवी महागौरी की कृपा से,
आपके जीवन से सभी अंधकार दूर हों और
हर तरफ खुशहाली ही खुशहाली हो.
नवरात्रि की अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
5- मां की ज्योति से चमके हर द्वार,
मन को मिले सुकून अपार,
जो मां के चरणों में शीश झुकाए, उसकी झोली में आए उपहार!
6- मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले,
हर मुश्किल से आप बाहर निकलें,
अष्टमी पर सुख-समृद्धि का उपहार मिले!
चैत्र अष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं
7- कुमकुम से रोशन हो आंगन सारा,
मां का साथ मिले तो जीत सकते हैं जग सारा,
आशा है आपके जीवन में भी
खुशियों का लगे अंबार
मां का मिले खूब आशीर्वाद
8- लक्ष्मी का हाथ हो, सरस्वती का साथ हो,
गणेश का साया रहे, संकट से नाश हो,
मां दुर्गा के आशीर्वाद से, जीवन में साज हो!
जय माता दी!
9- हर तमन्ना हो पूरी, हर ख्वाहिश साकार हो,
मां दुर्गा का आशीष रहे, हर दिन त्यौहार हो,
करते हैं हाथ जोड़कर यही प्रार्थना, आपके जीवन में खुशियों की बहार हो!
शुभ चैत्र अष्टमी!
10- ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
जय माता दी।
दुर्गाष्टमी की शुभकामनाएं




साइन इन