बुध-शुक्र युति: 29 मई से इन 4 राशियों के बुलंद होंगे किस्मत के सितारे
Mercury-Venus conjunction in Gemini Horoscope: बुध 29 मई को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बुध मिथुन राशि में आने के बाद शुक्र के साथ युति बनाएंगे। जानें बुध और शुक्र की युति से किन राशियों को होगा लाभ।

Budh Gochar Mithun Rashi mein 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध 29 मई 2026, शुक्रवार को अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करने वाले हैं। बुध के मिथुन राशि में आने से भद्र राजयोग का संयोग बनेगा। इसके साथ ही बुध इस राशि में 08 जून तक शुक्र के साथ युति बनाएंगे। बुध और शुक्र की युति से मिथुन राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में भद्र और लक्ष्मी नारायण राजयोग को अत्यंत शुभ व प्रभावशाली माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध और शुक्र की युति का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों के लिए यह युति अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। जानें बुध-शुक्र मिलकर किन राशियों को दिलाएंगे लाभ।
1. वृषभ राशि-
वृषभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर द्वितीय भाव में होगा। बुध-शुक्र की युति से इस समय आपको आर्थिक तौर पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आर्थिक उन्नति के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए विस्तार के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
2. कन्या राशि-
कन्या राशि वालों के लिए बुध और शुक्र की युति अत्यंत शुभ व लाभकारी रहने वाली है। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा करने वाले कुछ जातकों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वाणी मधुर रहेगी। इस समय आप सही फैसले लेने में सफल होंगे।
3. कुंभ राशि-
कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर पंचम भाव में होने जा रहा है। बुध और शुक्र की युति के प्रभाव से आपके अच्छे समय की शुरुआत हो सकती है। इस समय आपके व्यापार को गति प्राप्त होगी और लाभ के नए-नए अवसर सामने आएंगे। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे और पुराने मार्गों से भी पैसे आएंगे। करियर में नई उपलब्धि मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक शांति की प्राप्ति होगी।
4. मीन राशि-
मीन राशि वालों के लिए बुध गोचर चतुर्थ भाव में होगा। बुध और शुक्र मिलकर इस समय आपको व्यापार में फायदा दिला सकते हैं। इस समय आप मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में प्रगति मिल सकती है। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी और बचत के नए अवसर सामने आएंगे। पार्टनर का साथ मिलेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन