29 मई से केतु इन 5 राशियों के जीवन में लाएंगे अचानक बदलाव, जानें किसे मिलेगा फायदा
Ketu Nakshatra Pad Gochar: केतु का मघा नक्षत्र के कई चरणों में गोचर ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मघा नक्षत्र का स्वामी स्वयं केतु है, इसलिए इस गोचर को केतु का 'स्व-नक्षत्र गोचर' कहा जाता है। जानें केतु मघा नक्षत्र पद गोचर से किन राशियों को होगा लाभ।

Ketu Nakshatra Pad Gochar 2026 May: ज्योतिष शास्त्र में केतु बहुत प्रभावशाली और मायावी ग्रह माना गया है। केतु को दिल, अंतरात्मा और अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना जाता है। केतु इस समय मघा नक्षत्र के गोचर में हैं और 29 मई 2026 को मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे और 1 अगस्त 2026 तक इसी स्थिति में रहेंगे। केतु नक्षत्र पद गोचर कई राशियों के जीवन में अप्रत्याशित बदलाव लेकर आएगा। ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक पाप ग्रह माना जाता है लेकिन यह हमेशा बुरा फल नहीं देता है। यही कारण है कि केतु के नक्षत्र पद गोचर से कुछ राशियों की आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और कार्यों की बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। जानें केतु नक्षत्र पद गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि-
मेष राशि वालों के लिए केतु का माघ नक्षत्र पद गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस समय आपको व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपकी वाणी प्रभावशाली होगी। कार्यस्थल पर अचानक कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लेकिन इस समय आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
2. मिथुन राशि-
मिथुन राशि के लिए केतु गोचर सौभाग्य लेकर आएगा। इस समय आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिश्तों में सुधार होगा।
3. सिंह राशि-
सिंह राशि के लिए केतु गोचर सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको केतु के प्रभाव से भूमि, भवन व वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश आपके अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
4. तुला राशि-
तुला राशि वालों के लिए केतु गोचर आर्थिक योजनाओं में सफलता दिलाएगा। इस समय आपको सेहत पर नजर रखनी चाहिए। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।
5. धनु राशि-
धनु राशि के लिए केतु गोचर सुखद रहेगा। इस समय आपके कार्यों की अड़चनें खत्म होंगी। नौकरी करने वाले जातकों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिरता मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं।




साइन इन