Shani Vakri: जुलाई में इन 4 राशियों का बदलेगा समय, शनि की उलटी चाल करेगी कमाल
Vakri Shani Lucky Zodiac Signs July 2026: जुलाई में शनि उलटी चाल शुरू करेंगे। शनि की उलटी चाल कई राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। जानें इन लकी राशियों के बारे में जिन्हें वक्री शनि शुभ फल प्रदान करेंगे।

Shani Vakri July 2026 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में नवग्रहों में शनि को सबसे धीमी गति का ग्रह माना जाता है। शनि एक निश्चित समय में अपनी चाल में बदलाव करके देश-दुनिया के साथ मानव जीवन को प्रभावित करते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, 27 जुलाई 2026 को शनि 138 दिनों के लिए वक्री होंगे। शनि की वक्री गति का अर्थ उलटी चाल से है। आमतौर पर शनि की उलटी चाल को कष्टकारी माना जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जातक की जन्मकुंडली में शनि की स्थिति शुभ-अशुभ परिणामों को प्रदान करती है। जुलाई में शनि की चाल में होने वाला बदलाव कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। शनि के प्रभाव से इन राशियों को आकस्मिक लाभ और करियर में सफलता मिल सकती है।
जानें शनि की वक्री चाल किन राशियों के लिए रहेगी शुभ-
1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल लाभकारी रहने वाली है। शनि कृपा से आपके लिए इनकम के नए सोर्स बनेंगे और पुराने मार्गों से भी रुपए-पैसे का आगमन होगा। किसी अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को प्रमोशन या पदोन्नति मिलने की संभावना है। इस समय आपका कोई सपना पूरा हो सकता है।
2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शनि की उलटी चाल जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगी। यह समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे।
3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शनि की उलटी चाल लाभकारी रहने वाली है। इस समय आपको कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है। शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं। समाज में आपका कद बढ़ेगा और आप प्रशंसा प्राप्त करेंगे। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
4. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को शनि की वक्री चाल शुभ फल प्रदान करने वाली सिद्ध होगी। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। कुछ जातकों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन