pushya nakshatra me agle hafte shukra gochar 11 june se sudhregi in 4 rashio ki love life milega atka hua paisa अगले हफ्ते पुष्य नक्षत्र में शुक्र गोचर, सुधरेगी 4 राशियों की लव लाइफ और मिलेगा अटका पैसा, काम बनाएंगे आसान उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

अगले हफ्ते पुष्य नक्षत्र में शुक्र गोचर, सुधरेगी 4 राशियों की लव लाइफ और मिलेगा अटका पैसा, काम बनाएंगे आसान उपाय

Venus Transit in Pushya Nakshatra: 11 जून को शुक्र ग्रह शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। इस परिवर्तन का लाभ वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि के जातक उठाने वाले हैं। आइए जानते हैं कैसे?

Wed, 3 June 2026 08:38 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
अगले हफ्ते पुष्य नक्षत्र में शुक्र गोचर, सुधरेगी 4 राशियों की लव लाइफ और मिलेगा अटका पैसा, काम बनाएंगे आसान उपाय

शुक्र शनि के पुष्य नक्षत्र में 11 जून की दोपहर 2 बजकर 6 मिनट पर प्रवेश करने वाले हैं। लग्जरी, प्यार, पावर और सुंदरता के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह जब इस नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो इसका लाभ कुल 4 राशियों को मिलेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर पुष्य नक्षत्र में शुक्र के गोचर से वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि वालों की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ अब सही ट्रैक पर नजर आएगी। शुक्र के चलते अब इन चारों राशियों को अगले हफ्ते से कुछ राहत मिलने वाली है। आइए जानते हैं कि इन राशियों पर शुक्र किस तरह से मेहरबान होंगे?

पुष्य नक्षत्र में कब तक होंगे शुक्र?

ज्योतिषीय गणना के आधार पर शुक्र पुष्य नक्षत्र में 11 जून से लेकर 23 जून तक रहने वाले हैं। ऐसे में कुल 13 दिन तक वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि वालों की चांदी रहेगी।

शुक्र की करेंट स्थिति

इस वक्त शुक्र पुनर्वसु नक्षत्र में हैं जोकि गुरु यानी बृहस्पति से ताल्लुक रखता है। इस नक्षत्र में शुक्र ने 31 मई को गोचर किया है और अब 11 जून तक वहीं रहेंगे। इसके बाद पुष्य नक्षत्र में शुक्र प्रवेश करेंगे। 23 जून को शुक्र बुध के नक्षत्र आश्लेषा में जाएंगे। इस वक्त शुक्र मिथुन राशि में हैं और 8 जून को चंद्रमा की राशि कर्क में जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्रमा की राशि में शुक्र गोचर, 8 जून से सतर्क रहें ये 4 राशियां, ऐसे करें बचाव

वृषभ राशि

शुक्र का पुष्य नक्षत्र में जाना वृषभ राशि वालों के लिए किसी लॉटरी लगने जैसा ही है। आने वाला समय इस राशि का ही होगा। अगले हफ्ते अंदर से काफी एक्साइटमेंट सा महसूस होगा। पॉजिटिव सोच बढ़ती ही जाएगी। लव लाइफ अब सही दिशा में आगे बढ़ता दिखेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी से लेकर बिजनेस में नए-नए रास्ते बनेंगे जो आगे चलकर बहुत काम आएंगे। अगर लंबे समय से कोई काम अटका हुआ था तो अब वो सही स्पीड में आगे बढ़ेगा।

मिथुन राशि

आने वाला समय मिथुन राशि के लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ेगी। रिश्ता मजबूत होगा। कुछ लोगों को नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सीनियर्स काम की तारीफ करेंगे जिससे कॉन्फिडेंस बूस्ट अप होगा। कहीं से अटका हुआ पैसा मिलेगा। ऐसे में आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होती दिखेगी। इस टाइम पीरियड में खुद से जुड़े फैसले सही तरीके से ले पाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्रमा की राशि में 12 साल बाद गुरु गोचर, पूरे होंगे 5 राशियों के अटके हुए काम

तुला राशि

शुक्र का नक्षत्र परिवर्चन तुला राशि को तो सबसे अच्छा रिजल्ट देकर जाएगा। ये शुक्र की अपनी ही राशि है तो थोड़ा ज्यादा फेवर मिलना लाजमी है। करियर में सब अच्छा होगा। बॉस काम की तारीफ करेंगे। नई जिम्मेदारी मिल सकती है जिससे प्रोफाइल और भी मजबूत हो सकती है। बिजनेस के मामले में सारी बात बनती दिखेगी। लाभ मिलने की पूरी संभावना है। परिवार में सब खुश रहेंगे। कुल मिलाकर शुक्र का नक्षत्र गोचर इस राशि को सही स्टेबिलिटी देकर जाएगा।

मकर राशि

11 जून से मकर राशि की जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव दिखेंगे। रिश्ते में कोई दिक्कत चल रही है तो वो अगले हफ्ते में धीरे-धीरे कम होती दिखेगी। पार्टनर संग नजदीकियां बढ़ेंगी। तनाव कम होगा और सब कुछ पहले से बेहतर होगा। अगर आपकी राशि मकर है तो आने वाले दिनों में आप अंदर से काफी शांत महसूस करने वाले हैं। करियर में अच्छी-खासी ग्रोथ देखने को मिलेगी। पैसों के मामले में भी लाभ होगा। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आप 11 जून के बाद अगले 13 दिन तक अहम फैसले लेते दिखेंगे।

11 से 23 जून तक करें ये उपाय

पुष्य नक्षत्र में शुक्र के गोचर होने तक हर दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। सफेद चीजों जैसे चावल, दूध, चीनी या फिर मिश्री का दान करें। अपने घर की साफ-सफाई रखें। लोगों से मान-सम्मान से बात करें। फालतू के झगड़े ना करें। मान्यता है कि इससे शुक्र ग्रह की कृपा हमेशा बनी रहती है और सुख-शांति के साथ-साथ पैसा और प्यार सब कुछ मिलता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:26 दिन बाद चंद्रमा की राशि में बुध गोचर, 3 राशियों को मिलेगा लाभ

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!