chandrama ki rashi kark me budh gochar 22 june se dega career buisness me achi news 26 din bad 3 rashio ko labh 26 दिन बाद 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, कर्क राशि में बुध गोचर दिलाएगा लाभ, बरतें ये सावधानियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

26 दिन बाद 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, कर्क राशि में बुध गोचर दिलाएगा लाभ, बरतें ये सावधानियां

Mercury Transit in Cancer 2026: आज से 26 दिन बाद चंद्रमा की राशि कर्क में बुध का गोचर होगा। इस परिवर्तन से कन्या, तुला और कर्क राशि को लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कैसे और साथ में जानें इस दौरान कौन सी सावधानियां बरतनी है? 

Wed, 27 May 2026 07:28 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
26 दिन बाद 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, कर्क राशि में बुध गोचर दिलाएगा लाभ, बरतें ये सावधानियां

ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज से लगभग 26 दिन बाद कन्या, कर्क और तुला राशि को लाभ मिलने वाला है। दरअसल 26 दिन बाद यानी 22 जून को बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इन दिन बुध चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में आते ही बुध हमेशा नौकरी और बिजनेस में फायदा करवाते हैं। बुध को ग्रहों की दुनिया में राजकुमार माना जाता है जिनका संबंध बुद्धि, समझदारी और कम्युनिकेशन स्किल से होता है। ऐसे में इस गोचर के दौरान जिन राशियों को लाभ मिलता है उन्हें पैसों से संबंधित चीजों में सकारात्मक बदलाव जरूर दिखता है। आइए जानते हैं कि 22 जून से लेकर 7 जुलाई तक कन्या, कर्क और तुला राशि वालों को किस तरह से लाभ मिलेगा?

यहां समझें बुध ग्रह की स्थिति

इस वक्त बुध वृषभ राशि में है। आज से दो दिन बाद यानी 29 मई को ये अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे। ये गोचर सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर होने वाला है। इस राशि में बुध 22 जून तक रहने वाले हैं। इसी दिन बुध चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करने वाले हैं। कर्क राशि में बुध 7 जुलाई तक रहने वाले हैं।

कन्या, कर्क और तुला राशि पर 22 जून से बुध गोचर का प्रभाव

कन्या राशि

बुध की ही राशि होने की वजह से इस गोचर का सबसे ज्यादा लाभ कन्या राशि वालों को ही मिलेगा। 22 जून से लेकर 7 जुलाई वाला समय कन्या राशि को करियर-बिजनेस में लाभ ही लाभ दिलाएगी। अगर आपकी राशि कन्या है तो जल्द ही आपको नए मौके बनेंगे। जो लोग नई नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें कहीं से सकारातमक जवाब मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े हुए लोगों को नए क्लाइंट्स मिलेंगे। नई डील क्रैक होगी तो धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। प्रोफेशनल ही नहीं बल्कि कन्या राशि को पर्सनल लाइफ में भी अच्छे संकेत मिलेंगे।

budh gochar ka labh

कर्क राशि

बुध का गोचर ही इसी राशि में हो रहा है तो समझ लीजिए कि इनकी भी जिंदगी 360 डिग्री से पलटने वाली है। बुध का गोचर कर्क राशि के जातकों को लाभ दिलाएगा। अगर आपकी राशि कर्क है तो कुल मिलाकर आने वाले दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी।कहीं घूमने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं लेकिन इसका मुख्य मुद्दा काम ही होगा। ये गोचर आपको विदेश से भी अच्छा मौका दिलवा सकता है। हालांकि कुछ खरीदने की प्लानिंग है तो थोड़ा सोच-विचार कर ही फैसला लेना सही होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि की राशि में राहु गोचर, 5 दिसंबर से 4 राशियों को करियर-बिजनेस में मिलेगा लाभ

तुला राशि

शुक्र की राशि तुला को भी बुध के इस गोचर से लाभ मिलेगा। 26 दिन बाद तुला राशि वालों को एक के बाद एक गुड न्यूज मिल सकती है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि नौकरी और करियर से जुड़े मामलों में अब मेहनत का सही-सही फल मिलना शुरू होगा। अगर आपकी राशि तुला है तो आने वाले समय में ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। सीनियर्स आपको खुलकर सपोर्ट करेंगे। बिजनेस में भी लाभ मिलने के पूरे योग बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25 दिन बाद मिलेगा अटका पैसा? गुरु गोचर से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

बुध गोचर के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

26 दिन बाद चीजें पक्ष में होती दिखेंगी लेकिन जरूरी है कि आप भी अपनी ओर से सावधानी बरतें। इस दौरान पैसों के मामले में सतर्क रहेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। जल्दबाजी में कोई भी फैसला करने से बचना है। किसी भी इन्वेस्टमेंट या नई डील से पहले हर पहलू पर सोच-विचार करना सही होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 दिन बाद चंद्रमा की राशि में गुरु गोचर, इन 6 राशियों को नौकरी-बिजनेस में लाभ

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!