chandrama ki rashi me guru gochar aaj 2 june 2026 12 saal baad pure honge 5 rashio ke atake huye kaam चंद्रमा की राशि में 12 साल बाद गुरु गोचर, अब पूरे होंगे 5 राशियों के अटके हुए काम, आसान उपाय से अक्टूबर तक मिलेगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

चंद्रमा की राशि में 12 साल बाद गुरु गोचर, अब पूरे होंगे 5 राशियों के अटके हुए काम, आसान उपाय से अक्टूबर तक मिलेगा लाभ

Jupiter Transit in Caner 2026: 2 जून को गुरु ग्रह ने कर्क राशि में लगभग 12 साल के बाद गोचर किया है। इस परिवर्तन का लाभ कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु और कन्या राशि उठाएंगे। आइए जानते हैं कैसे?

Tue, 2 June 2026 08:09 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
चंद्रमा की राशि में 12 साल बाद गुरु गोचर, अब पूरे होंगे 5 राशियों के अटके हुए काम, आसान उपाय से अक्टूबर तक मिलेगा लाभ

गुरु चंद्रमा की राशि कर्क में आज आधी रात के बाद 2 बजकर 25 मिनट पर प्रवेश कर चुके हैं। लगभग 12 साल बाद गुरु ने कर्क राशि में प्रवेश किया है और इसका लाभ एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल 5 राशियां उठाने वाली हैं। अभी तक गुरु मिथुन राशि में थे और अब कर्क में गोचर करते ही वो कर्क, धनु, वृश्चिक, कन्या और मीन राशि को प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक लाभ ही लाभ दिलाएंगे। बीते कुछ साल इन राशियों के लिए अप्स एंड डाउन जैसे थे लेकिन अब इनका गोल्डन टाइम शुरू होने जा रहा है और अगले 5 महीने तक इनकी जिंदगी में सिर्फ खुशियां ही खुशियां होंगी। आइए जानते हैं कि आखिर इन राशियों पर गुरु अब कैसे मेहरबान होंगे?

कर्क राशि में कब तक होंगे गुरु?

ज्योतिषीय गणना के अनुसार गुरु कर्क राशि में 2 जून से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक रहने वाले हैं। इसके बाद गुरु सूर्य की राशि सिंह में गोचर करेंगे।

कैसा ग्रह है गुरु?

ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, अच्छी सोच, भाग्य और धन के साथ-साथ सम्मान का कारक माना जाता है। जब-जब किसी की कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है तो उस व्यक्ति को जिंदगी में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलते हैं और सारे काम भी आसानी से पूरे होते चले जाते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए गुरु का ये गोचर काफी खास माना जा रहा है। इस राशि में गुरु उच्च के होते हैं। ऐसे में आज से कर्क राशि वालों को करियर और पर्सनल लाइफ में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। अगर आपकी राशि कर्क है तो आपको महसूस होगा कि अब पहले की तुलना में कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे और कई नए मौके मिलने के अच्छे योग बनेंगे। घर-परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कई मामलों में भाग्य का साथ मिलता नजर आएगा। अगर आप कोई नई शुरुआत करना चाहते हैं तो बिना किसी डर के कर सकते हैं क्योंकि आज से समय आपके फेवर में होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जून में 5 बड़े ग्रह बदलेंगे चाल, करियर-लव लाइफ पर पड़ेगा असर

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक बीते कुछ साल से जिंदगी में उतार-चढ़ाव कुछ ज्यादा ही देखते आए हैं। अब चैन की सांस लेने का समय है। अगर आप कन्या राशि के हैं तो गुरु का ये गोचर आपकी जिंदगी को 360 डिग्री से पलटकर रख देगा। रुके हुए काम अब रफ्तार पकड़ेंगे। कोई पुरानी इच्छा अगले 5 महीने के अंदर पूरी होने की संभावना है। नौकरी और बिजनेस में अच्छे मौके मिलेंगे। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। वहीं नेटवर्किंग के मामले में कन्या राशि वाले खूब चमकेंगे। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा जिसका फायदा आगे चलकर होगा। मेहनत का फल अब मिलता दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्यों गुरु का गोचर है बड़ा बदलाव, किन राशि के लिए बड़े बदलाव अच्छे और मिलेगा लाभ

वृश्चिक राशि

गुरु का ये गोचर वृश्चिक राशि वालों की दुनिया में चार चांद लगाने वाला है। अबसे भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए सारे काम अब आगे बढ़ेंगे। करियर में अच्छे मौके मिलेंगे। अगर आपकी राशि यही है तो आने वाले समय में आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती है। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर लंबे समय से किसी मौके का इंतजार था तो अब गुरु और चंद्रमा की युति आपको लाभ ही लाभ पहुंचाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंद्रमा की राशि में शुक्र गोचर, 8 जून से सतर्क रहें ये 4 राशियां, ऐसे करें बचाव

धनु राशि

धनु राशि का स्वामी ग्रह ही गुरु है। ऐसे में इनकी जिंदगी में भी पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के चांस मिलेंगे। ऐसे में आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता दिखेगा। अगर कोई नया काम शुरू करना है या फिर इन्वेस्टमेंट की कोई प्लानिंग हैं तो बेझिझक कर सकते हैं। रिजल्ट अच्छा ही मिलेगा। वहीं धनु राशि वालोंं की जिंदगी में अब सुधार होता भी नजर आएगा। तनाव कम होगा तो मन खुश रहेगा। वहीं मेहनत का अब पूरा-पूरा फल मिलेगा।

मीन राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह खुद गुरु ही हैं। तो ऐसे में गुरु का ये गोचर मीन राशि वालों के अच्छे दिन लेकर आएगा। करियर में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों की परफॉर्मेंस अच्छी होगी और बॉस का भी फुल सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से किसी चीज पर काम करते आ रहे हैं तो अब लाभ मिलेगा। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। कुल मिलाकर ये समय ग्रोथ के नाम होगा।

गुरु गोचर का उपाय

गुरु गोचर का पूरा-पूरा लाभ उठाने के लिए गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति की पूजा करें। हर गुरुवार पीले रंग के कपड़े पहनें और जरूरतमंद लोगों को पीली वस्तुओं जैसे चना दाल, हल्दी या केले का दान करें। इसके अलावा ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का 108 जाप करना भी शुभ होगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!