चंद्रमा की राशि में शुक्र गोचर, 8 जून से सतर्क रहें ये 4 राशियां, आसान उपाय से कर सकते हैं बचाव
Venus Transit in Cancer 2026: आज से 10 दिन बाद यानी 8 जून को शुक्र ग्रह चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करने वाले हैं। इसका गहरा असर मिथुन, तुला, धनु और मकर राशि वालों को पड़ेगा। आइए जानते हैं कैसे?

जून के महीने में होने जा रहे ग्रह और नक्षत्र परिवर्तन कई राशियों को प्रभावित करेंगे। आज से 10 दिन बाद शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस दौरान मिथुन से लेकर तुला, धनु और मकर राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी नहीं तो ज्यादा नुकसान हो सकता है। शुक्र 8 जून को चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का अच्छा प्रभाव भी कुछ राशियों पर पड़ेगा वहीं कुछ के लिए मुश्किलें खड़ी होंगी। इस दौरान फालतू का खर्चा बढ़ेगा और रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ेंगी। साथ ही ये गोचर तनाव भी बढ़ाएगा। ऐसे में पैसों से लेकर रिश्तों के मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि 8 जून से मिथुन, तुला, धनु और मकर राशि वालों को किस तरह से सतर्कता बरतनी है?
कैसा ग्रह है शुक्र?
शुक्र प्यार, पैसा और लग्जरी देने वाला ग्रह माना जाता है। अगर किसी की कुंडली में शुक्र की स्थिति अच्छी होती है तो उस व्यक्ति की लव लाइफ परफेक्ट होगी और शादी भी काफी अच्छी चलेगी। साथ ही सुख-सुविधाओं में कोई भी कमी नहीं होगी। इसके अलावा उस व्यक्ति की पर्सनैलिटी भी काफी मैग्नेटिक होगी। वहीं शुक्र के खराब होते ही इन चीजों को पाने में मुश्किलें बहुत आएंगी।
इस वक्त शुक्र की स्थिति
ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर शुक्र ग्रह इस वक्त मिथुन राशि में है। इस राशि में शुक्र ने 14 मई को गोचर किया था। अब 8 जून को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। गोचर का समय शाम 5 बजकर 43 मिनट होगा। इस राशि में शुक्र 4 जुलाई 2026 तक रहने वाले हैं। इसके बाद शुक्र सिंह राशि में जाएंगे।
मिथुन राशि
शुक्र के राशि बदलते ही मिथुन राशि वालों को पैसों के मामले में थोड़ा संभलकर चलना होगा। इस दौरान खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं। बचत मुश्किल से ही हो पाएगा। ऐसे में कोशिश करें कि चीजें इतनी खराब ना हो। परिवार में किसी ना किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। बस इतना ध्यान रखें कि इस टाइम पीरियड में आप फालतू के खर्चे ना करें। धैर्य रखें और गलत शब्द का इस्तेमाल करने से बचें। साथ ही पैसों के लेनदेन से भी थोड़ा बचें।
तुला राशि
8 जून से तुला राशि वालों की टेंशन बढ़ सकती है। नौकरी में कुछ चुनौतियां आनी शुरू होंगी जिससे तनाव की स्थिति बनेगी। ऑफिस में काम का प्रेशर बहुत होगा। लक्ष्य को हासिल करने के लिए डबल मेहनत करनी पड़ सकती है। बस ध्यान रखें कि आप कोई भी फैसला लेने की जल्दबाजी ना करें। खुद से अपने खर्चे ना बढ़ाएं।
धनु राशि
कर्क राशि में शुक्र के आते ही धनु राशि को सेहत और पैसों से जुड़ी चीजें परेशान कर सकती है। खर्चों पर ध्यान दें। सेहत का ख्याल रखें। अचानक से कुछ ऐसे खर्चे होंगे जो चौंका सकते हैं। किसी करीबी व्यक्ति के साथ मनमुटाव होगा और इस वजह से मन उसी में उलझा हुआ रहेगा। ओवरथिंकिंग कम करेंगे तो चीजें काफी हद तक कंट्रोल में होंगी।
मकर राशि
8 जून को होने वाले बदलाव का असर मकर राशि पर भी दिखने वाला है। रिश्तों में खटास पैदा होगी। पार्टनर या फिर दोस्त के साथ बहस हो सकती है। बिजनेस से जुड़े लोग सतर्क रहें क्योंकि पार्टनरशिप के चलते कन्फ्यूजन पैदा होगा तो बहस होगी। बस खुद को शांत रखें।
शुक्र गोचर के दौरान करें ये उपाय
8 जून को होने जा शुक्र गोचर के दौरान आप सोच-समझकर ही खर्चा करें। आपको 4 जुलाई तक सतर्क रहने की जरूरत है। किसी से फालतू में बहसबाजी ना करें। आप चाहे तो इस दिन सफेद चीजों का दान भी कर सकते हैं। घर में साफ-सफाई रखें। लोगों से प्यार से बात करें और हर शुक्रवार मां लक्ष्मी की पूजा करें। इन उपायों के जरिए आप शुक्र के अशुभ प्रभाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं।




साइन इन