1/6वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का माहौल हमारी जिंदगी पर गहरा असर डालती है। जब घर साफ-सुथरा हो तो मन भी हल्का लगता है और अंदर से सुकून फील होता है। कई बार बिना वजह ही भारीपन या फिर बैचेनी सी महसूस होने लगती है। ऐसा अक्सर घर में फैली नेगेटिविटी के चलते होते है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नियमित रूप से हमें घर की नेगेटिविटी हटाने के लिए कुछ ना कुछ उपाय जरूर करने चाहिए। वास्तु के अनुसार कुछ आसान से उपाय की मदद से हम घर की नेगेटिविटी को आसानी से दूर भगा देते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही आसान से उपाय-

वास्तु शास्त्र में नमक की एनर्जी को काफी महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि ये माहौल को हल्का करके पॉजिटिविटी ले आता है। अगर आपको ऐसा लगता है कि घर में नेगेटिविटी महसूस हो रही है तो आप घर के कोनों में थोड़ा नमक रख देना चाहिए। नमक आप कटोरी में रखें। मान्यता है कि इससे भारीपन महसूस नहीं होता है और घर से नेगेटिविटी धीरे-धीरे दूर होने लगती है। आप कोने में रखे हुए नमक को हफ्ते भर बाद बदल सकते हैं।

रोजाना की पूजा में आरती के वक्त कपूर जरूर जलाना चाहिए। ये सिर्फ पूजा के लिए ही नहीं है बल्कि इससे घर की नेगेटिविटी भी दूर होती है। वास्तु के नियम के हिसाब से शाम के वक्त कपूर जलाकर पूरे घर में इसकी धूप दिखा दें। ऐसा करने से आपको तुरंत ही घर हल्का महसूस होने लगेगा।

कई बार घर में बिखरी हुई चीजें ही मन पर गहरा असर डालती हैं और भारीपन सा महसूस होता है। अगर घर में बहुत सारा पुराना सामान जो किसी काम का ना हो उसे इकट्ठा ना करें। इससे मन भी उलझा रहेगा और ये घर की एनर्जी के लिए भी सही नहीं है। समय-समय पर ऐसा करते रहना जरूरी नहीं है नहीं तो घर में नेगेटिविटी अपनी जगह नहीं छोड़ेगा।

कई लोग घर को बंद-बंद ही रखते हैं। ऐसे में एनर्जी का सही फ्लो नहीं हो पाता है। सुबह के समय कुछ देर के लिए बाहर की ओर की खिड़कियों और दरवाजों को खोल देना चाहिए इससे धूप और ताजी हवा का आना-जाना बना रहेगा। ऐसा रोजाना करने से घर में पॉजिटिविटी बनी रहेगी और मन भी खुश रहेगा।

वास्तु शास्त्र के अनुसार पौधों में ऐसी एनर्जी होती है जोकि घर में पॉजिटिविटी ले आते हैं। साथ ही ये अपनी एनर्जी आसपास की नेगेटिविटी को खत्म करते हैं। नियम के अनुसार घर में कुछ पौधे लगाने चाहिए जो आसपास के माहौल में फ्रेशनेस ले आते हैं। वहीं हरियाली देखकर भी मन अपने आप ही खुश हो जाता है। ऐसे में वास्तु के इन आसान से उपाय की मदद से आप घर से नेगेटिविटी दूर भगा सकते हैं। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
