1/7हर घर में रोजाना ही झाड़ू लगती है लेकिन इसे रखना कहां है इस पर बहुत कम ही लोग ध्यान देते हैं। वास्तु शास्त्र के हिसाब से ये गलती बड़ी परेशानी ला सकती है। शास्त्र के अनुसार बेडरूम में झाड़ू को रखना सही नहीं माना जाता है। ज्यादातर लोग इसे बेडरूम में मौजूद केबिनेट के नीचे रखते हैं या फिर बेड के नीचे। दअरसल बेजरूम की एनर्जी काफी पॉजिटिव होती है और यहां हम आराम करते हैं। जैसे ही यहां झाड़ू रखी जाती है इस कमरे का बैलेंस पूरी तरह से बिगड़ता है और धीरे-धीरे ये पूरे घर पर ही नहीं बल्कि हमारे रिश्ते, हेल्थ, पैसे और मूड पर गहरा असर डालती हैं। आज जानते हैं कि बेडरूम में झाड़ू को रखने से क्या-क्या नुकसान होते हैं?

बेडरूम को सुकून वाली जगह माना जाता है। ज्यादातर हम इसी जगह आराम करते हैं। अब अगर यहां झाड़ू रखी जाए तो वास्तु के हिसाब से ऐसा करने से रिश्ते में तनाव जरूर आता है। छोटी-छोटी बात पर चिड़चिड़ापन बढ़ता है। ऐसे में रिश्तों में भी दूरियां आने लगती हैं और घर का माहौल भी नेगेटिव होता है।

झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि इसे गलत जगह रखने से इसका उलटा असर पूरी तरह से दिखता है। अगर बेडरूम में झाड़ू को रखा जाए तो माना जाता है कि इससे घर में बरकत नहीं आती है। अगर पैसा आता भी है तो वो ज्यादा दिन टिक नहीं पाता है। अचानक ही खर्चे बढ़ने लगते हैं और सेविंग्स के नाम पर सिर्फ चंद पैसे ही बचते हैं। ऐसे में पैसों की दिक्कत शुरू हो जाती है। अगर आप इन चीजों को फेस कर रहे हैं तो आज ही बेडरूम से झाड़ू बाहर कर दें।

झाड़ू घर की गंदगी साफ करता है। ऐसे में वास्तु के हिसाब से इसे बेडरूम में रखना सही नहीं है। शास्त्र के हिसाब से अगर बेडरूम में झाड़ू को रखा जाए तो इससे नेगेटिविटी आती है। इस चक्कर में नींद पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। इस नेगेटिविटी से हो सकता है कि रात में नींद बार-बार खराब भी हो। नींद ना पूरी होने पर चिड़चिड़ापन होगा और फिर सारे काम में फोकस बिगड़ेगा। ऐसे में अच्छा यही होगा कि बेडरूम में झाड़ू रखी ही ना जाए।

वास्तु शस्त्र के अनुसार अगर बेडरूम में झाड़ू को रखा जाए तो इसका असर करियर पर भी पड़ता है। प्रोफेशनल लाइफ में एक के बाद एक कई दिक्कतें आनी शुरु हो जाती हैं और ऐसे में ग्रोथ में बाधाएं आनी शुरु होती हैं।

अगर आप बेडरूम में झाड़ू रखते हैं तो उसे तुरंत वहां से हटा दें। वास्तु के हिसाब से झाड़ू को हमेशा घर की पश्चिम दिशा में रखना सही होता है। या तो इसे पश्चिम दिशा में भी रखना शुभ माना जाता है। इसे हमेशा किसी कोने या स्टोर रुम में रखना चाहिए ताकि ये दिखाई ना दें। इसे खड़ा करके रखने की बजाय लिटाकर रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में पॉजिटिव माहौल बना रहता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
