vastu tips for office desk facing direction for career growth 6 secrets Vastu Tips: ऑफिस चेयर में ये बदलाव करते ही मिलेगा प्रमोशन? जान लें वास्तु के 6 सीक्रेट्स
More
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: ऑफिस चेयर में ये बदलाव करते ही मिलेगा प्रमोशन? जान लें वास्तु के 6 सीक्रेट्स

Vastu Tips: ऑफिस चेयर में ये बदलाव करते ही मिलेगा प्रमोशन? जान लें वास्तु के 6 सीक्रेट्स

Career Growth Vastu Tips: क्या आप चाहते हैं कि ऑफिस में की गई आपकी मेहनत रंग लाए? काम में आ रही रुकावट को खत्म करके अच्छी ग्रोथ चाहते हैं तो आज ही ऑफिस में वास्तु से जुड़े कुछ बदलाव कर लें। नीचे पढ़ें वास्तु के 5 मैजिकल टिप्स-

Garima SinghThu, 23 April 2026 10:46 AM
1/7

करियर ग्रोथ के लिए अपनाएं वास्तु टिप्स

ऐसा अक्सर होता है ना कि ऑफिस में दिन रात मेहनत करने के बाद भी मनचाहा प्रमोशन नहीं मिल पाता है। या फिर किसी प्रोजेक्ट में उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट नहीं आता है। कई बार वजह मेहनत की कमी नहीं होती है बल्कि काम करने के तरीके में छोटी-छोटी गलतियां होती हैं। वास्तु के अनुसार अगर ऑफिस में बैठने की दिशा सही ना रखी जाए तो इसका नेगेटिव असर हमारी ग्रोथ पर पड़ सकता है। ऐसे में कुछ आसान से वास्तु उपाय अपनाकर करियर में बेहतर मौके पाने के साथ-साथ अच्छी ग्रोथ हासिल की जा सकती है। नीचे जानें करियर में ग्रोथ लाने के लिए वास्तु के कुछ आसान से उपाय के बारे में-

2/7

सीटिंग एरिया के पीछे हो दीवार

वास्तु के अनुसार ये होना बहुत ही जरूरी है। आपको ऑफिस में ऐसी जगह बैठना चाहिए जहां ठीक पीछे ही दीवार हो। गलती से कभी भी अपनी पीठ किसी खिड़की या फिर खाली रास्ते की ओर करके ना बैठें। माना जाता है कि वास्तु का ये छोटा सा नियम सपोर्ट और स्टेबिलिटी का प्रतीक होता है। ऐसे में परफॉर्मेंस अच्छी होती है और प्रमोशन के चांस भी बढ़ जाते हैं। अब मान लीजिए कि अगर ऑफिस में ऐसा संभव ना हो पाए तो ऐसी स्थिति में एक उपाय किया जा सकता है। वास्तु के नियम के अनुसार आप अपनी कुर्सी पर एक डार्क रंग का कवर लगा लें। कवर ऐसा होना चाहिए कि आपकी पीठ को अच्छा सपोर्ट मिले।

3/7

डेस्क पर की गई इस गलती से होगा राहु दोष

अगर आप ऑफिस वाले डेस्क पर अपना सामान बिखेर कर रखते हैं तो वास्तु की नजर में ये गलत तरीका है। शास्त्र में बिखरे हुए सामान को राहु के रूप में देखा जाता है। अक्सर लोग अपनी डेस्क पर पेन, कागज या फिर कोई भी चीज फैलाकर रखते हैं। इससे राहु खराब होता है और ऐसे में हमारी सोच में रुकावट आती है। अगर डेस्क पर सामान रखना आपकी मजबूरी है तो इसे व्यस्थित रखें। साथ में डेस्क के उत्तर-पूर्व दिशा की ओर पानी की बोतल रख दें। इससे एनर्जी बैलेंस हो जाएगी।

4/7

सही दिशा में रखें लैपटॉप

ऑफिस में डेस्क के ऊपर लैपटॉप, कंप्यूटर, हेडफोन, प्रिंटर या फिर चार्जर जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के नियम के हिसाब से इन चीजों को हमेशा डेस्क के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। दरअसल इसे अग्नि की दिशा मानी जाती है। ऐसे में अगर आप इस दिशा में इलेक्ट्रॉनिक सामान रखेंगे तो अच्छी एनर्जी के साथ अपना सारा काम खत्म कर पाएंगे। जो लोग ऑफिस में अक्सर आलस की वजह से काम में देरी करते हैं। उन लोगों को ये छोटा सा उपाय काफी लाभ दे सकता है।

5/7

उत्तर दिशा में बैठने के फायदे

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस में अगर सही दिशा चुनकर बैठा जाए तो फाइनेंशियल ग्रोथ अच्छी हो सकती है। जिनका काम मार्केटिंग, सेल्स या फिर बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, उन्हें हमेशा उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठना चाहिए। वास्तु शास्त्र में इस दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता है। इस ओर बैठने से करियर में हमेशा नए मौके मिलते हैं। साथ ही इससे धनलाभ भी खूब होता है।

6/7

डेस्क पर रख दें ये छोटी सी चीज

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपनी डेस्क पर एक छोटा सा कुबेर यंत्र रख देंगे तो इसके कई लाभ मिलेंगे। अगर कुबेर यंत्र नहीं रखना है तो आप एक छोटा सा क्रिस्टल वाला पिरामिड यहां पर रख सकते हैं। ध्यान रखें कि दोनों चीजें उत्तर दिशा की ओर रखने हैं। इस उपाय से करियर में ग्रोथ तो पक्की ही है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि सिर्फ इन्हीं के भरोसे ही सब छोड़ दिया जाए। कड़ी मेहनत और कुछ उपाय के जरिए लक्ष्य तक पहुंचने का रास्ता आसान बन जाएगा।

7/7

कॉन्फिडेंस बढ़ाएगी ये दिशा

अगर कॉन्फिडेंस की कमी के चलते आप कई मौकों को हाथ से जाने देते हैं तो ऐसा ना करें। अगर ये दिक्कत आपको बार-बार हो रही है तो आप पूर्व दिशा की ओर बैठना शुरु कर दें। इस दिशा में बैठने से अच्छी एनर्जी मिलती है और इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बूस्ट अप होगा। जो लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हैं, उनके लिए भी ये दिशा सही साबित होगी। वास्तु के अनुसार इस दिशा में बैठने से लीडरशिप क्वालिटी में निखार आता है। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)