palmistry m sign on palm meaning benefits and 3 major life changes हस्त रेखा: आपके हाथ में है M का निशान? ऐसे लोग होते हैं किस्मत के धनी, जिंदगी में आते हैं ये 3 बदलाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

हस्त रेखा: आपके हाथ में है M का निशान? ऐसे लोग होते हैं किस्मत के धनी, जिंदगी में आते हैं ये 3 बदलाव

हाथ में जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा होती है और इनके मिलने से कई बार M का निशान बनता है जोकि हर किसी के हाथ में नहीं होता है। आइए जानते हैं कि इसका मतलब क्या है और इसके क्या फायदे मिलते हैं?

Tue, 21 April 2026 06:48 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
हस्त रेखा: आपके हाथ में है M का निशान? ऐसे लोग होते हैं किस्मत के धनी, जिंदगी में आते हैं ये 3 बदलाव

ज्योतिष शास्त्र में जिस तरह से राशि के अनुसार चीजों का आंकलन होता है। वहीं अंक शास्त्र में जन्म की तारीख से सब तय होता है। ठीक इसी तरह से हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं को पढ़कर किसी भी व्यक्ति के बारे में जाना जा सकता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हाथ की रेखाएं व्यक्ति के स्वभाव और किस्मत का संकेत देती हैं। इससे भविष्य का आंकलन आसानी से किया जा सकता है। हाथ में बने कई निशान भी कुछ ना कुछ संकेत जरूर देते हैं। आपने देखा होगा कि कई लोगों के हाथों में कुछ रेखाएं मिलकर M का निशान बनाती हैं। जरूरी नहीं है कि ये निशान हर किसी के हाथ में हो। बता दें कि जिन लोगों के हाथ में ये निशान होता है वो लोग किस्मत के धनी होते हैं। आइए जानते हैं कि ये निशान किस तरह से जिंदगी में बदलाव ले आता है?

हाथ में M का निशान होने के 3 फायदे

1.करियर में मनचाही ग्रोथ

जिन लोगों के हाथ में M का निशान होते है, उन्हें करियर में अच्छी ग्रोथ मिलती है। हालांकि ऐसी स्थिति बन सकती है कि शुरुआत में ज्यादा मेहनत करनी पड़े लेकर समय बीतने के साथ-साथ इन लोगों की मेहनत रंग जरूर लाती है। प्रोफेशनल लाइफ में इन्हें अच्छे मौके भी मिलते हैं जिससे करियर में ग्रोथ तय होती है। हाथ में M का निशान इस बात की भी गवाही देता है कि ऐसे लोग अपना खुद का काम भी शुरु करें तो ये उसमें अच्छा कर ले जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: हाथ की ऐसी रेखा जिंदगी में लाती है डाउन फॉल? ऐसे पहचानें

2.आर्थिक स्थिति बनती है बेहतर

हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के हाथ में M का निशान होता है उन्हें मनी मैनेजमेंट अच्छे से आता है। खास बात ये है कि ये बिना सोचे-समझे खर्चा नहीं करते हैं। इन्हें अच्छे से पता होता है कि पैसा कहां लगाना है और कहां नहीं। ऐसे में इन लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होती जाती है। हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से ऐसे लोगों को अचानक ही कहीं से धन लाभ भी हो जाता है। साथ में कमाई के कई सोर्स भी इन्हें मिलते हैं। वैसे इनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने के पीछे इनकी मेहनत भी होती है। चीजों को जांच-परखकर ही ये आगे बढ़ते हैं और मेहनत करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: करियर में बार-बार आ रहा है उतार-चढ़ाव, संकेत देती है ये रेखा

3.रिश्तों में मिलता है सम्मान

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के हाथ में M का निशान होता है, वो लोग दिल के बहुत ही साफ होते हैं। साथ ही इन पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है। साथ ही ऐसे लोग हर रिश्ते को ईमानदारी से भी निभाते हैं। ऐसे में परिवार के साथ-साथ इन्हें हर जगह इज्जत मिलती है। साथ ही लोग इनकी हर बात भी सुनतते हैं। शादी के बाद इन लोगों का रिश्ता बहुत ही मजबूत बनता है क्योंकि ये पार्टनर का साथ हर कदम पर निभाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: हाथ में बना है ये निशान तो आपकी लव मैरिज है पक्की

इस चीज का रखें ध्यान

इस चीज का भी ध्यान रखें कि हस्तरेखा का मतलब ये नहीं है कि आप हाथ की रेखाओं पर ही निर्भर हो जाएं और मेहनत से बचने लगे। बता दें कि बिना मेहनत के रेखाएं भी फीकी पड़ जाती हैं। ऐसे में अपनी मेहनत करने से बना बचें। हर एक चीज का बैलेंस सही होगा तभी जिंदगी पटरी पर सही से चल पाएगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!