bhagya rekha kaha hoti hai downfall signal in your palm read details हस्तरेखा शास्त्र: हाथ की ऐसी रेखा जिंदगी में लाती है डाउन फॉल? पहचानने में ना करें गलती, ये है उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

हस्तरेखा शास्त्र: हाथ की ऐसी रेखा जिंदगी में लाती है डाउन फॉल? पहचानने में ना करें गलती, ये है उपाय

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारी जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव का संकेत हाथ की रेखाओं में ही मिल जाता है। आइए जानते हैं कि अगर किसी की जिंदगी में डाउनफॉल आने वाला है तो उसे कैसे पहचाना जाए?

Wed, 8 April 2026 04:30 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
हस्तरेखा शास्त्र: हाथ की ऐसी रेखा जिंदगी में लाती है डाउन फॉल? पहचानने में ना करें गलती, ये है उपाय

हस्तरेखा और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे हाथ की रेखाएं जिंदगी से जुड़े कई राज खोल देती हैं। ये रेखाएं ना सिर्फ हमारे भविष्य का संकेत देती हैं बल्कि हर एक उतार-चढ़ाव की भी जानकारी देते हैं। हर किसी के हाथ की रेखाएं अलग-अलग होती है और इसी के आधार पर हर चीज का आंकलन किया जाता है। वहीं एक रेखा ऐसा होती है जोकि इस बात का संकेत दे सकती है कि किसी की जिंदगी में डाउनफॉल यानी अचानक से कोई परेशानी या रुकावट कब आ जाएगी। हालांकि ये रेखा हर किसी के हाथ में नहीं होती है। वहीं अगर ये रेखा होती भी है तो उसके कुछ उपाय भी होते हैं। तो आज जानेंगे इसी के बारे में।

ये रेखा देती है डाउनफॉल का संकेत

हस्तरेखा शास्त्र की दुनिया में भाग्य और सूर्य रेखा को काफी महत्व दिया जाता है। अगर भाग्य रेखा बीच में टूटी हुई नजर आए या फिर बार-बार कटी हुई नजर आए तो ऐसी स्थिति में व्यक्ति की जिंदगी में कई तरह की दिक्कतें आती हैं और हर काम में लगभग रुकावट की ही स्थिति बनती है। कई स्थिति में तो लोगों को धन हानि भी होती है और इस वजह से मेंटल स्ट्रेस बढ़ता है। वहीं अगर भाग्य रेखा के ऊपर क्रॉस का निशान हो तो भी इसे डाउनफॉल आने के संकेत के रूप में ही देखा जाता है।

सूर्य रेखा भी देता है संकेत

भाग्य रेखा वाला नियम सूर्य रेखा पर भी लागू होता है। अगर ये कहीं से ङी टूटी हुई या फिर इस पर जाल जैसा कोई निशान हो ऐसे लोगों को उनकी मेहनत का पूरा-पूरा फल नहीं मिल पाता है। आम तौर पर ऐसा कई लोगों के साथ होता है और ऐसे में जिंदगी में निराशा घर करने लग जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: लव स्टोरी के दर्दनाक अंत का संकेत देती है ये लकीर

जरूरी बात का रखें ध्यान

भाग्य रेखा हमारे कलाई के पास से शुरू होकर बीच की उंगली यानी मध्यमा की तरफ जाती है। अगर ये रेखा साफ और सीधी होती है तो इसे अच्छा माना जाता है और ऐसा ही कुछ सूर्य रेखा के साथ भी है। अगर कोई रेखा टूटी हुई है तो सावधान रहना चाहिए। हालांकि इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर आपके हाथ की ये रेखाएं सही नहीं हैं तो इन्हें देखकर आपको घबराना नहीं चाहिए। कई बार व्यक्ति की मेहनत भी बहुत फर्क डालती है। ऐसे में निराश होने की जरूरत नहीं है। वहीं इन चीजों के लिए कुछ उपाय भी हैं, जिनसे लाभ मिल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: अगर कटी है हाथ की ये रेखा तो नहीं मिलेगा मन मुताबिक पार्टनर

ये हैं कुछ आसान से उपाय

1. रोज सुबह उठकर सूर्य को अर्घ्य देंगे तो इससे आपका कॉन्फिडेंस बढे़गा और परफॉर्मेंस भी बेहतर होगी।

2. अगर आप शनिवार के दिन जरूरतमंद लोगों को काले तिल या काली दाल का दान करेंगे तो आपकी किस्मत आपका साथ देने लगेगी। हालांकि दान के वक्त मन में ये ना रखें कि इसके बदले आपका अच्छा होगा। हमेशा सच्चे भाव से दान करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपके हाथ में मौजूद V का निशान देता है कोई खास संकेत?

3. सबसे अहम बात ये है कि आपको किसी भी तरह के नेगेटिव सोच से बचना है।

4. वहीं मन को शांत करने के लिए मेडिटेशन करने से भी आपको काफी लाभ मिलेगा। मन में ये भाव रखे रहें कि आपके साथ हमेशा अच्छा ही होगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!