हस्तरेखा शास्त्र: हाथ में बना है ये निशान तो आपकी लव मैरिज है पक्की, जानें क्या कहते हैं इसके संकेत
हाथ की रेखाएं और निशान हमारे भविष्य से जुड़े कई संकेत देते हैं। हाथ में एक निशान ऐसा होता है जोकि लव मैरिज की गारंटी देता है। चलिए जानते हैं कि आखिर ये निशान कौन सा है?

Love Marriage Sign in Palm: पामिस्ट्री यानी हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की रेखाओं और कुछ खास निशानों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार ये रेखाएं हमारे भविष्य से जुड़े कई संकेत देती हैं। हाथ की रेखाओं को समझकर आप अपने करियर से लेकर लव लाइफ तक के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। वैसे तो हाथ दिखवाने का शौक लगभग हर किसी को होता है लेकिन बहुत कम लोग ही इन्हें सही से समझ पाते हैं। अगर आप हाथ देखने की सही तकनीक जान जाए तो आप खुद भी अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी जिंदगी में आगे क्या-क्या होने वाला है? यहां तक कि हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार एक खास निशान ऐसा भी होती है जो लव मैरिज के मजबूत योग का संकेत देता है। अगर आप समझना चाहते हैं कि आपके हाथ में ये निशान है या नहीं तो नीचे विस्तार से समझें।
कहां होती है विवाह रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से हाथ में मैरिज लाइन यानी विवाह रेखा हमारी सबसे छोटी उंगली के ठीक नीचे बुध पर्वत के पास होती है। ये बुध पर्वत से जुड़ी हुई होती है। इस पर्वत पर बाहर से अंदर की ओर जो रेखा आती है, उसे ही विवाह रेखा कहा जाता है। इसकी मदद से ये आसानी से पता चल जाता है कि किसी की शादी अरैंज होगी या फिर लव। हाथ में विवाह रेखा की स्थिति को देखकर ये भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि शादी कैसे चलने वाली है?
विवाह रेखा के संकेत
अब समझते हैं कि रेखा देखकर कैसे समझा जाए कि शादी कैसी होगी? अगर किसी की हथेली पर वर्ग का निशान है जोकि विवाह रेखा पर ही हो तो इससे ये तय हो जाता है कि ऐसे इंसान की लव मैरिज तो पक्की है। शर्त सिर्फ इतनी ही है कि ये रेखा एकदम क्लियर हो। क्लियर निशान इस बात की गारंटी देता है कि चाहे कुछ भी गो जाए लव मैरिज की गारंटी तय है। शास्त्र के हिसाब अगर विवाह रेखा के ऊपर कोई क्रॉस का निशान बना रहता है तो ऐसे लोगों की जिंदगी में शादी के बाद कई तरह की बाधाएं और मुश्किलें आती हैं। बता दें कि लव मैरिज का संकेत शुक्र पर्वत से भी मिल सकता है। शुक्र पर्वत हमारे अंगूठे के ठीक नीचे वाला हिस्सा होता है। अगर ये हिस्सा उभरा हुआ होता है तो माना जाता है कि ऐसे इंसान की लव मैरिज ही होगी।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन