hast rekha broken fate line in hand may cause career ups and down many times हस्तरेखा शास्त्र: करियर में बार-बार आ रहा है उतार-चढ़ाव, हाथ की ये टूटी हुई रेखा पहले ही दे देती है संकेत, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

हस्तरेखा शास्त्र: करियर में बार-बार आ रहा है उतार-चढ़ाव, हाथ की ये टूटी हुई रेखा पहले ही दे देती है संकेत

अगर कोई व्यक्ति अपने करियर में बार-बार उतार-चढ़ाव देख रहा है तो इसका संकेत उसके हाथ में जरूर होगा। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी रेखा है जिसे ऐसे संकेत मिलते हैं?

Fri, 10 April 2026 04:10 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
हस्तरेखा शास्त्र: करियर में बार-बार आ रहा है उतार-चढ़ाव, हाथ की ये टूटी हुई रेखा पहले ही दे देती है संकेत

किसी व्यक्ति की कुंडली और बर्थडेट जाने बिना भी उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। हाथ की लकीरें हमारी जिंदगी की खुली किताब जैसी हैं। हस्तरेखा शास्त्र में इसी के बारे में बताया जाता है। हाथ की रेखाओं को समझकर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य का अंदाजा लगाया जा सकता है। हाथ में हमारी शादी, करियर, हेल्थ और प्रॉपर्टी से जुड़े कई ऐसे संकेत होते हैं जिसका पता पहले से लग जाए तो सतर्क रहा जा सकता है। बात की जाए करियर कि तो कई लोग इस क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखते हैं और परेशान रहते हैं। अब ऐसे में ये समझ आ जाए कि किस रेखा से करियर में आने वाले उतार-चढ़ाव के संकेत मिलते हैं तो लोग पहले से ही सतर्क होकर उपाय ढूंढ सकते हैं। बता दें कि करियर से जुड़ी चीजों को भाग्य रेखा की मदद से समझा जा सकता है।

यहां होती है भाग्य रेखा

हमारे हाथ में भाग्य रेखा कलाई से शुरु होती है। इसे मणिबंध भी कहते हैं। यहां से शुरु होकर ये रेखा हाथ में बीचो बीच आगे बढ़ती जाती है और इसका अंत बीच वाली उंगली यानी मध्यमा उंगली पर होता है। इसी रेखा से साफ तौर पर पता चलता है कि किसी का भाग्य कितना साथ देगा और करियर में क्या-क्या होगा?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: हाथ का ये निशान होता है लकी, धन संपत्ति की नहीं होती है कमी

टूटी हुई भाग्य रेखा

भाग्य रेखा की बनावट के आधार पर ही ये समझ आ जाएगा कि करियर किस दिशा में मोड़ लेने वाली है। अगर किसी व्यक्ति के हाथ में भाग्य वाली रेखा बीच में कहीं से टूटी हुई होती है तो उसे करियर में ग्रोथ आसानी से नहीं मिलती है। आगे बढ़ने के लिए ही ऐसे व्यक्ति को काफी मुश्किलें आती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के हिसाब से ऐसे लोगों को मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है और एकदम से रिजल्ट मिलता भी नहीं है। कई बार तो ऐसी स्थिति भी आ सकती है कि कोई काम बनते-बनते रुक जाए। ऐसे में फ्रस्टेशन होता है और इसका असर परफॉर्मेंस पर पड़ता है। वैसे सलाह तो यही दी जाती है कि अगर ऐसी स्थिति में अगर धैर्य रखा जाए तो स्थिति बेहतर की जा सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हस्तरेखा शास्त्र: चालाक और धूर्त व्यक्ति की निशानी होता है ऐसा बुध पर्वत

कटी-फटी और उलझी हुई भाग्य रेखा

अगर किसी के हाथ में भाग्य रेखा कटी-फटी या फिर उलझी हुई है। तो ऐसी स्थिति में लोगों के सामने बार-बार नौकरी बदलने की नौबत आती है। अगर रेखा टेढ़ी-मेढ़ी बनी हुई है तब भी ऐसी स्थिति में यही चीज होची है। बार-बार नौकरी बदलने की वजह ये भी होती है कि इन लोगों का मन बहुत भटकता है और ये कहीं पर भी संतुष्ट नहीं हो पाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाथ में कहां होती है मस्तिष्क रेखा, नौकरी, बिजनेस में तरक्की कौन सी रेखा से?

समय के साथ मिलती है सफलता

अब अगर किसी के हाथ में भाग्य रेखा शुरु में हल्की है और आगे जाकर ये गहरी होती है तो स्थिति आगे जाकर बेहतर होती है। ऐसी रेखा संकेत देती है कि करियर में स्टेबिलिटी देर से मिलती है लेकिन जब मिलती है तो कमाल हो जाता है। अगर किसी के हाथ में ये रेखा है तो ऐसे लोगों को लगातार अपने हिस्से की मेहनत करते रहना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!