3 major lucky sign in palm for money and their meaning Palmistry: हाथ में क्लियर हैं ये 3 चीजें? कभी नहीं होगी पैसों की कमी
More

Palmistry: हाथ में क्लियर हैं ये 3 चीजें? कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Palmistry In Hindi: हस्तरेखा विज्ञान अपने आप में खास है। किसी की हथेली की रेखाओं और कुछ निशान को पढ़कर उसके बारे में सब कुछ जाना जा सकता है। आज बात करेंगे तीन ऐसे निशानों के बारे में जिनके हथेली में होने का मतलब किसी मिरेकल से कम नहीं है।

Tue, 16 Sep 2025 01:01 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Palmistry: हाथ में क्लियर हैं ये 3 चीजें? कभी नहीं होगी पैसों की कमी

हस्तरेखा एक ऐसा विज्ञान है, जिसकी मदद से हम किसी भी व्यक्ति को करीब से समझ सकते हैं। किसी के भी हाथ को देखकर उसके भूत-वर्तमान और भविष्य का पता लगाया जा सकता है। पॉमिस्ट्री यानी की हस्तरेखा विज्ञान में कुछ ऐसी रेखाओं का जिक्र है, जिनके हाथों में रहने से खूब बरकत आती है। जानिए आखिर ये निशान कौन से हैं और इन्हें कैसे पहचाना जाता है। साथ ही इनके पीछे के रहस्य को भी जानिए। नीचे भाग्य रेखा से लेकर सूर्य रेखा के बारे में आसान तरीके से समझिए।

सूर्य पर्वत: सबसे पहले बात करेंगे सूर्य पर्वत की। ये रेखा/पर्वत बुध और शनि रेखा के बीच में आती है। अनामिका उंगली के ठीक नीचे इसका स्थान होता है। जिस वयक्ति की हथेली में सूर्य पर्वत अगर गहरा और उभरा हुआ होता है तो इसका ये संकेत है कि आने वाले समय में ऐसे व्यक्ति को धन लाभ मिल सकता है यानी कि आने वाले दिनों में ये शख्स मालामाल होने वाला है। वहीं अगर ये पर्वत ज्यादा क्लैरिटी के साथ ना दिखें तो समझ जाएं कि ग्रोथ के मामले में अड़चनें आएंगी।

बुध पर्वत: बुध पर्वत सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्ठिका के ठीक नीचे होता है। बुध पर्वत के नीचे से ही भाग्य रेखा होकर निकलती है। बुध पर्वत का सीधा-संबंध पैसे से होता है। जिस भी व्यक्ति की हथेली में बुध पर्वत उभरा हुआ होता है, वो उतनी ही ज्यादा कामयाबी हासिल करता है। बुध पर्वत जितना क्लियर होगा, उससे किसी के भी संपत्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

हस्त रेखा

भाग्य रेखा: हथेली की सबसे पहली रेखा को भाग्य रेखा कहते हैं। ये बुध, सूर्य, शनि और गुरु पर्वत के ठीक नीचे होता है। इस रेखा के जरिए पता लग सकता है कि किसी व्यक्ति का भाग्य उसके साथ कितना होता है। जिन लोगों की हथेली में ये रेखा गहरी होती है, उसका भाग्य कभी साथ नहीं छोड़ता है। साथ ही ऐसे लोग अपनी जिंदगी में कम समय में ही कामयाबी हासिल करते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए हस्तरेखा विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)