lohe ki anguthi pahnane ke fayde iron ring benefits for career करियर में आ रही बाधाएं खत्म करेंगे शनिदेव, बस पहन लें लोहे की ये चीज, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

करियर में आ रही बाधाएं खत्म करेंगे शनिदेव, बस पहन लें लोहे की ये चीज

करियर में आ रही बाधाएं कई बार मनोबल तोड़ देती हैं। कई बार तो ढेर सारी मेहनत के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अगर आप भी ऐसी ही चीज से जूझ रहे हैं तो आप शनिदेव से जुड़ा एक उपाय कर सकते हैं।

Fri, 23 Jan 2026 07:24 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
करियर में आ रही बाधाएं खत्म करेंगे शनिदेव, बस पहन लें लोहे की ये चीज

कई बार ऐसा होता है ना कि खूब मेहनत करने के बाद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है। अपने करियर में हर कोई समय के साथ-साथ आगे बढ़ना चाहता है। सभी लोग चाहते हैं कि जितनी मेहनत की जा रही है, फल भी वैसा ही मिले लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता है। ऐसे में मन हताश भी होता है। अगर आप भी ऐसी ही स्थिति से गुजर रहे हैं तो एक उपाय के जरिए आपको सफलता मिल सकती है। सिर्फ करियर ही नहीं बल्कि अगर बार-बार आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं तो भी आप इस उपाय को कर सकते हैं। बता दें कि ये उपाय शनिदेव से जुड़ा हुआ है।

पहन लें ये चीज

बता दें कि शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है क्योंकि वो कर्मों के हिसाब से ही फल देते हैं। जब भी शनि प्रसन्न होते हैं तो जिंदगी में आ रही हर बाधा खत्म होने लगती है। इसके लिए आप लोहे की बनी हुई एक अंगूठी धारण कर सकते हैं। शास्त्र के हिसाब से इस अंगूठी को आप दाएं हाथ की मध्यमा उंगली में पहनेंगे तो ये फलदायी साबित होगा। जो लोग किसी और अंगूठी के चलते इसे दाएं हाथ में नहीं पहन सकते हैं तो वो बाएं हाथ में इसे धारण कर सकते हैं। बता दें कि लोहे की अंगूठी को हमेशा मध्यमा उंगली में इसलिए पहनना चाहिए क्योंकि इसका संबंध शनि से ही होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनिवार के दिन शनि भगवान को क्यों चढ़ाते हैं सरसों का तेल? जानें काले तिल का राज
ये भी पढ़ें:पैर में काला धागा बांधना शुभ या अशुभ? इस गलती से रुठ जाते हैं शनिदेव
ये भी पढ़ें:मंगलवार और शनिवार को नॉनवेज छोड़ना काफी है? प्रेमानंद महाराज ने दिया ये जवाब

इस दिन पहनें लोहे की अंगूठी

अब बात की जाए कि इस अंगूठी को कब पहना जाए तो इसके लिए शनिवार से अच्छा कोई भी दिन नहीं है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। शनिवार के अलावा लोहे की अंगूठी को अमावस्या तिथि पर भी पहनना अच्छा होता है। इसे धारण करने से पहले अगर आप 108 बार शनिदेव मंत्र का जाप करेंगे तो इसे पहनना और भी अच्छा माना जाएगा। साथ ही इसे गंगाजल से शुद्ध जरूर करें। पहनते वक्त मन में ये विचार लेकर आएं कि अब आपके साथ पॉजिटिव ही होगा। आप मेहनत करने के साथ-साथ जितना पॉजिटिव सोच रखेंगे, रिजल्ट भी वैसा ही आएगा।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!