Vastu Tips: ईशान कोण में ना बनवाएं ये 3 चीजें, कभी खत्म नहीं होगा घर का कलेश
वास्तु शास्त्र में ईशान कोण को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर इस दिशा में गलती चीजें बनवा दी जाए तो घर में हमेशा कलेश की स्थिति बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर का हर एक कोना काफी महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में घर की सभी दिशाओं में रखी हुई या फिर बनाई गई चीजों का प्रभाव हम पर जरूर पड़ता है। शास्त्र में ईशान कोण का महत्व बताया गया है। घर की इस दिशा को सबसे पवित्र दिशा का दर्जा दिया गया है। दरअसल मान्यता है कि ईशान कोण में ही देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में इस दिशा की साफ-सफाई तो नियमित रूप से जरूरी है। वहीं इस दिशा में अगर आप कुछ बनवाने की सोच रहे हैं तो बहुत ध्यान रखना चाहिए। दरअसल शास्त्र के हिसाब से ईशान कोण पर बनवाई गई कुछ चीजों की वजह से घर में कलेश की स्थिति हमेशा बनी रहती है। ऐसे में ये जानना बेहद ही जरूरी है कि आखिर इस दिशा में क्या चीज नहीं बनवानी चाहिए।
ईशान कोण में ना बनवाएं ये चीजें
शास्त्र के अनुसार ईशान कोण में कभी भी किचन का निर्माण नहीं करवाना चाहिए। ईशान कोण में किचन का होना अशुभ माना जाता है। शास्त्र में इस बात का वर्णन है कि ईशान कोण में अगर किचन होता है तो इससे घर में हमेशा कलेश होते रहते हैं। इसके अलावा जिंदगी में हमेशा धन हानि की स्थिति बनी रहती है। इसके अलावा इस दिशा में कभी भी बाथरूम नहीं बनवाना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो उस घर में हमेशा कोई ना कोई बीमार ही रहेगा। साथ ही ईशान कोण में कभी भी स्टोर रूम नहीं बनवाना चाहिए। अगर घर में बार-बार कलेश की स्थिति बन रही है तो एक बार ये सुनिश्चित कर लें कि ईशान कोण पर ये चीजें ना हो।
ईशान कोण पर क्या होना चाहिए?
अब जान लेते हैं कि आखिर इस दिशा में क्या बनवाना सही रहता है? शास्त्र के हिसाब से ईशान कोई में हमेशा पूजा घर बनवाना चाहिए। नहीं तो आप इस दिशा में कोई फाउंटेन वाली चीज रख सकते हैं। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर में पॉजिटिविटी आती है। साथ ही घर की सारी नेगेटिविटी दूर हो जाती है। आप चाहें तो इस दिशा में बच्चों के लिए स्टडी रूम भी बनवा सकते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन