न्यूमेरेलॉजी: इन 3 मूलांक के लोगों को करियर में मिलती है खूब ग्रोथ, बस इस गलती से बचें
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक के लोग ऐसे होते हैं जो करियर में अच्छी ग्रोथ देख पाते हैं। इनके बारे में जानेंगे। साथ ही जानेंगे कि इन लोगों को किन गलतियों से बचना चाहिए ताकि चीजें स्मूदली चलें।

न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से हर किसी की बर्थडेट का गहरा महत्व होता है। हमारी बर्थडेट सिर्फ एक नंबर नहीं होता है बल्कि इसकी मदद से भविष्य के बारे में भी समझा जा सकता है। जब बर्थडेट का योग किया जाता है तो वही हमारा मूलांक होता है। मूलांक के आधार पर जिंदगी से जुड़ी कई चीजों का पता चल जाता है। कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जिन्हें कुछ गुणों या फिर संकेतों से समझा जा सकता है। आज बात करेंगे कुछ ऐसे मूलांकों का जो अपने करियर में अच्छी ग्रोथ देखते हैं। हालांकि कुछ गलतियों के चलते ये अपना ही काम खराब कर लेते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही मूलांकों के बारे में।
इन 3 मूलांकों को करियर में मिलती है अच्छी ग्रोथ
मूलांक 1 (Numerology Number 1)
जब बात करियर में ग्रोथ की हो तो लिस्ट में मूलांक 1 वालों का नाम सबसे ऊपर होता है। इस मूलांक के अंदर वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है। इन लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य होता है और इस वजह से ये अपने करियर में बहुत अच्छा करते हैं। सूर्य की एनर्जी के चलते ये लोग काफी कॉन्फिडेंट होते हैं। साथ ही ये लोग मेहनत से भी कतराते नहीं हैं। नई जिम्मेदारी लेना इन लोगों को काफी पसंद होता है। मूलांक 1 वाले लोग अपने काम के प्रति काफी गंभीर होते हैं और इसी वजह से इन्हें करियर में अच्छी ग्रोथ मिलती है।
मूलांक 1 वाले ना करें ये गलती
मूलांक 1 वाले लोग काफी जिद्दी होते हैं और कई बार ऐसी स्थिति बनती है कि ये लोग सामने वाली की सलाह या राय नहीं मानते हैं। ऐसे में दिक्कत आती है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार अगर मूलांक 1 वाले लोग टीम वर्क करें तो इन्हें अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
मूलांक 5 (Numerology Number 5)
लिस्ट में दूसरा नंबर मूलांक 5 वालों का है। इस कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी बुध होता है। बुध की एनर्जी की वजह से इन लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है। इन्हें नई चीजें सीखने में काफी मजा आता है। हर बदलाव को ये लोग पॉजिटिव तरीके से लेते हैं। अपने करियर में ये अच्छा करते हैं। मूलांक 5 वाले लोग बिजनेस और मार्केटिंग से जुड़े फील्ड में सबसे अच्छा करते हैं।
मूलांक 5 वाले ना करें ये गलती
मूलांक 5 वालों की सबसे बड़ी कमी है कि ये ज्यादा समय तक एक ही काम पर ध्यान नहीं लगा पाते हैं। इस वजह से कई बार इन्हें खुद ही नुकसान हो जाता है। अगर ये लोग धैर्य से काम करें तो इन्हें सफलता जल्दी मिल सकती है।
मूलांक 8 (Numerlogy Number 8)
लिस्ट में मूलांक 8 वाले लोग भी हैं। इस मूलांक की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को होता है। ये लोग काफी मेहनती होते हैं और डिस्प्लिन की वजह से ये अपने लक्ष्य को हासिल कर ही लेते हैं। देर से ही सही लेकिन जब इन्हें चीजें मिलती है तो देखने वाले बस देखते ही रह जाते हैं। इनका ग्रह स्वामी शनि होता है।
मूलांक 8 वाले ना करें ये गलती
मूलांक 8 के लोग कई बार जरूरत से ज्यादा काम का प्रेशर ले लेते हैं। इससे इन लोगों का तनाव बढ़ सकता है। इन्हें समय-समय पर आराम भी करना चाहिए और अपने काम को बैलेंस रखना चाहिए। इससे काम भी सही होता है और चीजें भी सही तरीके से आगे बढ़ती हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन