most friendly numerology number mulank 2 mulank 4 mulank 5 mulank 6 न्यूमेरेलॉजी: दोस्ती निभाने में सबसे आगे होते हैं इन 4 मूलांक के लोग, कभी नहीं देते हैं धोखा, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

न्यूमेरेलॉजी: दोस्ती निभाने में सबसे आगे होते हैं इन 4 मूलांक के लोग, कभी नहीं देते हैं धोखा

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की दुनिया में नंबर का खेल है। हर एक मूलांक के लोग एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। वहीं कुछ-कुछ चीजों में लोगों का स्वभाव मिलता भी है। नीचे जानिए कि वो कौन से मूलांक हैं जो दोस्ती निभाने में नंबर वन होते हैं। 

Wed, 24 Dec 2025 06:22 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूमेरेलॉजी: दोस्ती निभाने में सबसे आगे होते हैं इन 4 मूलांक के लोग, कभी नहीं देते हैं धोखा

Most Friendly Numerology Number: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की दुनिया में मूलांक के आधार पर किसी के बारे में कुछ भी जान सकते हैं। अगर आपको किसी व्यक्ति का मूलांक पता है तो आप आसानी से जान जाएंगे कि उसका स्वभाव कैसा है और उसकी जिंदगी में क्या पैटर्न रहा है। बता दें कि मूलांक किसी भी व्यक्ति के जन्मतिथि का योग होता है। आज जानेंगे उन मूलांकों के बारे में जो दोस्ती निभाने में नंबर वन साबित होते हैं। बता दें कि कुल ऐसे चार मूलांक हैं जो दिल से दोस्ती निभाना जानते हैं और अपने चाहने वालों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। नीचे विस्तार से जानें इन मूलांकों के बारे में...

मूलांक 2 (Numerology Number 2)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी चंद्रमा होता है। ये लोग स्वभाव से सौम्य और बहुत केयरिंग नेचर वाले होते हैं। अगर ये किसी को अपना मानने लगते हैं तो उसकी खुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इन्हें पैंपर होने के साथ-साथ सामने वाले को पैंपर करना पसंद भी है। यही वजह है कि मूलांक 2 वाले व्यक्ति अच्छे दोस्त साबित होते हैं। हालांकि बदले में इन्हें लॉयलटी चाहिए होती है। अगर कोई इनके भरोसे को तोड़ता है तो फिर वो मुड़कर देखते भी नहीं हैं।

मूलांक 4 (Numerology Number 4)

किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी राहु होता है। इस वजह से ये लोग भीड़ से अलग सोच रखते हैं। ये लोग रिस्क लेने से डरते नहीं हैं और बेहद ही खुशमिजाज भी होते हैं। इसके अलावा मूलांक 4 वालों के कम ही दोस्त हैं लेकिन जितने भी होते हैं, उनका साथ ये मरते दम तक नहीं छोड़ते हैं। यही वजह है कि लोग इनके दोस्त बनना चाहते हैं और इनके आसपास रहना पसंद करते हैं।

मूलांक 5 (Numerology Number 3)

मूलांक 5 वाले भी इस लिस्ट में आते हैं। बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। ये लोग भी काफी फ्रेंडली होते हैं। इनका संबंध हर किसी के साथ अच्छा होता है। अपने सेंस ऑफ ह्मयूर से ये किसी का भी दिल जीत लेते हैं। मूलांक 5 वाले अपने दोस्त के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। साथ ही खास बात यह है कि इन्हें दोस्त भी अच्छे ही मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: झूठ बोलने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग? जान लें खूबियां
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक के हिसाब से जानें 2026 के लिए आसान उपाय, खत्म होगी हर बाधा

मूलांक 6 (Numerology Number 6)

लिस्ट में आखिरी नंबर मूलांक 6 वालों का है। ये लोग भी दोस्ती निभाने में नंबर वन होते हैं। किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 6 होता है। दोस्ती निभाना तो कोई इनसे सीखें। मूलांक 6 वाले व्यक्ति काफी सेंसेटिव होते हैं और इसी वजह से ये सामने वाली की हर बात आसानी से समझ जाते हैं। ऐसे में ये हर किसी का ख्याल रखते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए अंकशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!