Numerology: इन 3 मूलांक के लोगों की देर से खुलती है किस्मत, पलक झपकते ही बदल जाता है सब कुछ
Numerology: न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक ऐसे हैं जिनके लोगों को सफलता देर से मिलती है। आइए जानते हैं ऐसे मूलांकों के बारे में।

न्यूमेरेलॉजी की दुनिया का मूलांक से गहरा संबंध होता है। मूलांक हमारे जन्मतिथि का योग होता है और इसी के जरिए लोगों के भविष्य का भी आंकलन होता है। मूलांक के आधार पर ही जिंदगी से जुड़ी कई चीजों का पता लगाया जा सकता है। अक्सर ऐसा होता है कि कई लोगों को जिंदगी में सब कुछ जल्दी मिल जाता है। जबकि वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बहुत मेहनत के बाद काफी समय तक स्ट्रगल करते रहते हैं। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से हर एक व्यक्ति का मूलांक उसके स्वभाव, पर्सनैलिटी और भविष्य का संकेत देता है।
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार से कुछ मूलांक ऐसे भी होते हैं जिनकी किस्मत थोड़ी देर से चमकती है लेकिन जब स्थिति बदलती है तो देखने वाले लोग देखते ही रह जाते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे मूलांकों के बारे में।
मूलांक 4 (Numerology Number 4)
मूलांक 4 की कैटेगरी में वो लोग आते हैं, जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या फिर 31 तारीख को होता है। मूलांक 4 वाले व्यक्तियों का ग्रह स्वामी राहु होता है और इसी वजह से ये लोग मेहनत भी खूब करते हैं। इनकी सबसे अच्छी बात यही है कि ये जल्दी हार नहीं मानते हैं। हालांकि जिंदगी में इन्हें सफलता देर से ही मिलती है। इन्हें अपनी मेहनत का फल देर से मिलता है। कई बार ऐसा होता है कि ये लोग परेशान भी हो जाते हैं। जब भी इन लोगों को किस्मत का साथ मिलता है तो इनकी जिंदगी में धीरे-धीरे अच्छे पैसे का फ्लो होता है।
मूलांक 7 (Numerology Number 7)
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 होता है। इस मूलांक के लोगों का ग्रह स्वामी केतु होता है और इस वजह से ये लोग अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव भी देखते हैं। सफलता इन्हें भी देर से मिलती है। इनकी जिंदगी में हर चीज की स्पीड कम ही होती है लेकिन ये लोग हार नहीं मानते हैं। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार इस मूलांक के लोगों की जिंदगी 30 साल के बाद पलटती है। एक समय के बाद इन्हें ना सिर्फ अच्छे मौके मिलते लगते हैं बल्कि इनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है।
मूलांक 8 (Numerology Number 8)
मूलांक 8 की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 को हुआ हो। इस मूलांक का ग्रह स्वामी शनि है। ऐसे में इन्हें अपनी जिंदगी में काफी धैर्य रखना पड़ता है। शुरुआत में इन लोगों को काफी मेहनत करनी होती है और ऐसा भी होता है कि इनकी जिंदगी में की रुकावटें भी आती हैं। हालांकि परिस्थिति इन्हें मजबूत बनाती है। हालांकि जैसे ही किस्मत इनका साथ देना शुरू करती है तो फिर ये लोग पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 8 वालों को मेहनत का फल देर से भले मिलता हो लेकिन कमाल का ही मिलता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन