numerology number 6 and venus connection with luxury and money Numerology: शुक्र का कनेक्शन और लग्जरी लाइफ, इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं होती पैसों की कमी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: शुक्र का कनेक्शन और लग्जरी लाइफ, इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं होती पैसों की कमी

Numerology Number Connection With Venus: शुक्र की वजह से कुछ तारीखों पर जन्मे लोगों की जिंदगी ठाठ-बाट से निकलती है। ऐसे लोगों की जिंदगी में प्यार और पैसे की कोई भी कमी नहीं होती है। 

Thu, 2 April 2026 07:58 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: शुक्र का कनेक्शन और लग्जरी लाइफ, इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं होती पैसों की कमी

Numerology Number 6 and Venus: न्यूमरोलॉजी की दुनिया में हर एक मूलांक का अलग-अलग स्वामी ग्रह होता है। इनका प्रभाव हर किसी पर अलग होता है। न्यूमेरेलॉजी को अंकशास्त्र के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप अपनी जन्मतिथि को जोड़ते हैं तो वही आपका मूलांक होगा। अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है तो ऐसे लोगों का मूलांक 6 होगा। आज हम इसी मूलांक के बारे में बात करेंगे। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। शुक्र को लग्जरी, सुख-सुविधा और पैसों से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में मूलांक 6 वालों की जिंदगी में इन चीजों की कोई कमी नहीं होती है।

मूलांक 6 और शुक्र का गहरा कनेक्शन

मूलांक 6 वालों पर शुक्र ग्रह काफी मेहरबान होता है। शुक्र की मदद से इस मूलांक के लोगों की जिंदगी में सुख-सुविधा, आराम, पैसा और प्यार की कमी नहीं होती है। मूलांक 6 वालों को ये चीजें काफी अट्रैक्ट करती हैं और आखिर में इन्हें ये चीजें मिलती भी हैं। शुक्र के चलते ही मूलांक 6 वालों की पर्सनैलिटी काफी अट्रैक्टिव भी होती है और ये लोगों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित भी करते हैं।

शुक्र की वजह से मूलांक 6 वालों की जिंदगी में क्या-क्या होता है?

1. मूलांक 6 वालों पर शुक्र का असर गहरा होता है। शुक्र इन लोगों को धन और ऐश्वर्य की ओर ले जाता है। शुक्र के चलते ही मूलांक 6 वालों की इनकम अच्छी होती है और पैसे कमाने के लिए इन्हें कई जरिए भी मिलते हैं। शुक्र के चलते ही मूलांक 6 वालों को हमेशा से अच्छी चीजें ही आकर्षित करती आई हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि इन लोगों को ये सब आसानी से मिल जाता है। मेहनत करने के बाद ही इन्हें ये चीजें मिलती हैं और किस्मत भी इन पर मेहरबान होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology: तेजतर्रार होते हैं इस मूलांक के लोग, बिजनेस में करते हैं कमाल

2. न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में मूलांक 6 वालों को बहुत ही स्टाइलिश माना जाता है। इन लोगों को घर का डेकॉर करना पसंद आता है। वहीं इन्हें ब्रांडेड कपड़े और आराम पहुंचाने वाली चीजें पसंद आती हैं। इन लोगों की कोशिश होती है कि इनकी जिंदगी सुंदर हो और ये हमेशा खुश रहें। इनका लाइफस्टाइल दूसरों की तुलना में काफी क्लासी होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: खतरनाक है इन 3 मूलांक के लोगों का गुस्सा, लिस्ट में आप हैं शामिल?

3. मूलांक 6 वाले लोग शुक्र की एनर्जी की वजह से प्यार के मामले में काफी लकी होते हैं। ये लोग अपने परिवार और पार्टनर का ध्यान रखते हैं। इन्हें भी लोगों से काफी सम्मान मिलता है। मूलांक 6 वाले लोग दिल के बेहद ही साफ होते हैं और इन्हें भी जिंदगी में अच्छे लोग ही मिलते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: अप्रैल का महीना इन 2 मूलांकों के लिए है लकी, बस ना करें ये गलतियां

4. शुक्र की एनर्जी की वजह से मूलांक 6 वालों का मन क्रिएटिव कामों में खूब लगता है। म्यूजिक, फैशन, आर्ट और डिजाइनिंग की दुनिया में मूलांक 6 वालों का बोलबाला नजर आता है। इन क्षेत्रों में मूलांक 6 वाले लोग काफी अच्छा करते हैं। अगर ये लोग सही से मेहनत करें तो इन क्षेत्रों में इनकी पहचान अलग बन सकती है। मूलांक 6 वालों को शुक्रवार के दिन इत्र का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!