Numerology: राहु ने दिलाई मूलांक 4 वाले थलापति विजय को अचानक सफलता, बुध की राशि में बैठे राहु ने किया कमाल
थलपति विजय की जन्मतिथि का मूलांक 4 है, जिस पर राहु ग्रह का प्रभाव है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 वाले लोग मेहनत, संघर्ष और देर से मिलने वाली बड़ी सफलता पाते हैं। आइए जानते हैं थलपति विजय की सिनेमा से राजनीति तक की यात्रा के बारे में विस्तार से।

थलापति विजय साउथ सिनेमा के सुपरस्टार से अब राजनीति के मजबूत चेहरे बन चुके हैं। सुपरस्टार विजय की पार्टी टीवीके तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी। बता दें कि थलापति विजय ने पहली बार चुनावी रणभूमि में कदम रखा और बड़ी जीत दर्ज की उनकी जन्मतिथि 22 जून 1974 है, जिसका मूलांक 4 है।
ज्योतिर्विद डॉ दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार, मूलांक 4 होने के कारण विजय थलापति को अचानक असफलता के साथ अचानक बड़ी सफलता भी देखने को मिलती है। कुछ दिनों पहले ही एक कार्यक्रम में विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई थी, उसके बावजूद भी राहु 4 मई को चुनाव के मत गणना के परिणाम में व्यापक सफलता प्रदान किया। राहु जब सफलता देता है तो बहुत तीव्रता के साथ और असफलता भी उतनी तेज देता है। राहु बुध की राशि में सकारात्मक परिणाम प्रदान करता है और बुध का मित्र भी माना जाता है। साथ ही साल का पांचवा महीना से बुध के प्रभाव के साथ राहु की कृपा से थलापति को इतनी बड़ी सफलता मिली।
मूलांक 4 का मतलब और स्वभाव
किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इसका स्वामी ग्रह राहु है। ये लोग बेहद व्यावहारिक, जमीन से जुड़े और अनुशासित होते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत है - बारीकियों पर ध्यान देना। विजय भी अपने फिल्मी करियर में हर छोटी डिटेल पर ध्यान देते हैं, यही वजह है कि उनकी फिल्में दर्शकों के दिल में घर कर जाती हैं।
राहु की कृपा: देर से लेकिन मजबूत सफलता
राहु को कलयुग का प्रधान ग्रह माना जाता है। यह ग्रह अचानक उतार-चढ़ाव, रणनीति और असामान्य सफलता देता है। मूलांक 4 वाले लोग अक्सर 'लेट ब्लूमर' होते हैं। उनकी असली सफलता 35-40 साल के बाद आती है। थलापति विजय का करियर भी इसी पैटर्न को फॉलो करता है। उन्होंने संघर्ष के साल गुजारे, लेकिन जब समय आया, तो उन्होंने सिनेमा से लेकर राजनीति तक सब कुछ अपने तरीके से हासिल किया।
मूलांक 4 वालों की ताकत
मूलांक 4 के जातक मेहनती होने के साथ ही धैर्य वाले होते हैं। ये लोग जल्दबाजी नहीं करते हैं और सफलता के लिए लंबे समय तक मेहनत कर सकते हैं। राहु की कृपा से इनकी सोच थोड़ी रणनीतिक होती है, जिससे ये मुश्किल हालात में भी रास्ता निकाल लेते हैं। इस मूलांक के जातक काफी विश्वसनीय होते हैं। अगर ये एक बार वादा कर लेते हैं, तो उसे पूरा करते हैं। ये लोग किसी के सहारे नहीं, बल्कि अपनी मेहनत से आगे बढ़ते हैं।
विजय की फिल्में और अब राजनीतिक सफर इसी बात को दर्शाता है। उन्होंने कभी शॉर्टकट नहीं अपनाया, बल्कि अपनी मेहनत और रणनीति से मुकाम हासिल किया।
मूलांक 4 वालों की कमजोरियां
ये लोग कभी-कभी बहुत जिद्दी और कठोर हो जाते हैं। दूसरों की भावनाओं को समझने में दिक्कत होती है। यही वजह है कि ये अकेलापन महसूस करते हैं। विजय भी अपने व्यक्तिगत जीवन में काफी प्राइवेट रहते हैं। लेकिन यही कठोरता उन्हें बड़े फैसले लेने की हिम्मत भी देती है।
करियर और सफलता का राज
मूलांक 4 वाले लोग इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, कानून, राजनीति, फिल्म और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में अच्छा करते हैं। राहु की वजह से ये पारंपरिक रास्तों से हटकर नया रास्ता बनाने में माहिर होते हैं। थलापति विजय ने भी यही किया - अभिनय से शुरू कर अब राजनीति में कदम रखा है। उनकी सफलता का राज है - अनुशासन, धैर्य और सही समय पर सही फैसला।
मूलांक 4 वालों के लिए सलाह
- अपनी जिद को नियंत्रण में रखें।
- दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें।
- राहु को शांत करने के लिए शनिवार को काले तिल दान करें और हनुमान चालीसा पढ़ें।
थलापति विजय मूलांक 4 की ताकत का बेहतरीन उदाहरण हैं। उनकी जिंदगी साबित करती है कि अगर मेहनत, अनुशासन और रणनीति सही हो, तो राहु की कृपा से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।




साइन इन