Numerology: अप्रैल के महीने में सतर्क रहें इन तारीखों पर जन्मे लोग, ना लें कोई बड़ा फैसला
न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से अप्रैल का महीना कुछ लोगों के लिए मुश्किल से निकलने वाला है। इस महीने जिन लोगों को सतर्क रहना है, उनके बारे में यहां पढ़ें। साथ ही जानें कुछ जरूरी उपाय।

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से हमारे जन्म की तिथि हमारी जिंदगी के बारे में काफी कुछ बयान करती है। अगर जन्म की तिथि का योग निकाला जाए तो ये हमारा मूलांक होता है। अगर किसी का जन्म 31 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 4 होगा। वहीं 1 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। ध्यान रहें कि आपको जन्म की तिथि का ही योग करना है ना कि जन्म के महीने और साल का। मूलांक के आधार पर ही मासिक, साप्ताहिक और दैनिक भविष्यवाणी भी की जाती है। आज जानेंगे उन लोगों के बारे में जिन लोगों को अप्रैल के महीने में सतर्क रहने की जरूरत है। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से अप्रैल का महीना कुछ लोगों के लिए चुनौती पूर्ण हो सकता है।
अप्रैल 2026 में सतर्क रहें इस मूलांक के लोग-
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को हुई है, उनका मूलांक 1 होता है। इस मूलांक के लोगों को अप्रैल के महीने में जल्दबाजी नहीं दिखानी है। इस महीने में धैर्य और समझदारी से काम लें। छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आ सकता है और तनाव के बढ़ने के पूरे चांस हैं। पूरे महीने की प्लानिंग सही से करें। बिना सोचे-समझे कोई भी बड़ा फैसला ना लें। अप्रैल भर मेडिटेशन करें और हो सके तो रोज सूर्य को जल अर्पित करें। अगर रोज संभव ना हो पाए तो आप रविवार के दिन ये उपाय जरूर करें।
मूलांक 2
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। अप्रैल के महीने में मूलांक 2 वालों को इमोशनली थोड़ी कमजोरी महसूस होगी। अपने आपको मजबूत करें। किसी की भी बात को दिल से ना लगाएं। नकारात्मक सोच और लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। परिवार वालों के साथ वक्त बिताएं। आप सोमवार के दिन चंद्रमा को जल जरूर अर्पित करें। अगर हो सके तो इस दिन सफेद चीजों का दान करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। रोजाना मेडिटेशन करना भी आपके लिए अच्छा होगा। ऐसा करने से मन शांत होगा।
मूलांक 3
जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 3 होगा। इस मूलांक के लोगों को अप्रैल के महीने में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने में धैर्य रखना जरूरी होगा। अगर कोई ज्यादा जरूरी काम है तो इसके लिए किसी अनुभवी इंसान की सलाह जरूर लें। भगवान की पूजा करें। हो सके तो पीली चीजों का दान करें। भगवान विष्णु की पूजा करना आपके लिए अच्छा होगा। धीरे-धीरे स्थिति बेहतर होती जाएगी। बस आपको ओवरथिंकिंग से बचना है।
मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए भी अप्रैल का महीना ज्यादा सही नहीं होगा। इस मूलांक की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13 या फिर 22 तारीख को हुई है। अप्रैल में ये लोग किसी ना किसी उलझन में जरूर रहेंगे। फालतू की चिंता करने से बचें। एक समय पर एक ही काम पर ध्यान दें। ज्यादा सोचने की आदत से आपकी टेंशन और बढ़ेगी। धैर्य से काम लें। सुबह के समय टहलने जाएं। मेडिटेशन करें। हो सके तो आप शनिवार के दिन दान करें।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन