numerology april 2026 will be lucky for these 2 mulank people governed by venus and saturn Numerology: अप्रैल का महीना इन 2 मूलांकों के लिए है लकी, बस ना करें ये गलतियां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: अप्रैल का महीना इन 2 मूलांकों के लिए है लकी, बस ना करें ये गलतियां

April 2026: अप्रैल का महीना कई लोगों के लिए नई शुरुआत का होता है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार ये महीना 2 मूलांकों के व्यक्तियों के लिए बेहद ही खास होने वाला है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में- 

Wed, 1 April 2026 05:12 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: अप्रैल का महीना इन 2 मूलांकों के लिए है लकी, बस ना करें ये गलतियां

April Month Numerology: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से हम अपनी जन्म की तारीख भर से ही काफी कुछ पता कर सकते हैं। जन्म की तारीख का योग करने पर मूलांक का पता चल जाता है और इसके आधार पर किसी भी व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसकी किस्मत के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में मूलांक को काफी अहम मानते हैं। मान लीजिए किसी का जन्म 6, 15 या फिर 24 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 6 होगा। वहीं जिन लोगों का जन्म 8, 17 या फिर 26 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 8 होगा। आज बात भी हम इन्हीं दोनों मूलांक की करने वाले हैं।

दरअसल न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से अप्रैल का महीना इन दोनों मूलांकों के लिए बेहद ही खास होने वाला है। ये नया महीना इन दोनों मूलांकों के लिए कई मामलों में अच्छा संकेत दे रहा है। तो आइए इसके बारे में डिटेल में समझते हैं।

मूलांक 6 वालों के लिए कैसा होगा अप्रैल का महीना?

1. न्यूमेरेलॉजी के हिसाब के नया महीना मूलांक 6 वालों के लिए काफी पॉजिटिव रह सकता है। इस महीने आपकी पर्सनैलिटी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकती है। वहीं आपकी प्रोफेशनल लाइफ भी काफी स्मूदली जाने वाली है। आपके काम की सराहना हो सकती है।

2. अगर बीते कुछ समय से आप किसी काम को पूरा करने की मेहनत कर रहे थे, तो अप्रैल के महीने में आपको रिवॉर्ड मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाती नजर आएगी। वहीं पैसों के मामले में भी आपकी स्थिति इस महीने पहले से बेहतर होती दिखेगी। हालांकि आप अपने खर्चे पर थोड़ा ध्यान दें। बचत और खर्चे के बीच आपको सही बैलेंस बनाकर चलना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Numerology: अप्रैल के महीने में सतर्क रहें इन तारीखों पर जन्मे लोग, देखें लिस्ट

3. अगर बात पर्सनल लाइफ की करें तो मूलांक 6 वाले लोग इस महीने परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। वहीं पार्टनर के साथ भी रिश्ता बेहतर होने के संकेत हैं। अगर बीते कुछ दिनों से गलतफहमी के चलते चीजें खराब हो रही थीं तो उसे सही करने का समय अप्रैल का महीना ही है। कुल मिलाकर मूलांक 6 वालों के लिए अप्रैल का महीना ग्रोथ का है। साथ ही ये महीना इस मूलांक के लोगों के लिए खुशियां भी लेकर आ रहा है।

मूलांक 8 वालों के लिए कैसा होगा अप्रैल का महीना?

1. मूलांक 8 वालों को अप्रैल के महीने में मेहनत का फल मिलेगा। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से जो लोग काफी लंबे समय से परेशान थे, उन्हें अप्रैल में अच्छे मौके मिल सकते हैं। चीजें धीरे-धीरे इस मूलांक के लोगों के फेवर में आती हुई नजर आएंगी।

2. बात की जाए प्रोफेशनल लाइफ की तो जो लोग नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उन्हें इस महीने में नए ऑफर्स मिल सकते हैं। बस आपको अपनी प्लानिंग सही से करनी है। जो भी मौके मिलें, उन्हें नजरअंदाज ना करें। पैसों के मामले में आपकी जिंदगी में अब स्थिरता आनी शुरू होगी। बस आपको जल्दबाजी में कोई भी गलत फैसला नहीं लेना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोगों की शनिदेव से है पक्की बॉन्डिंग?

3. अब बात अगर पर्सनल लाइफ की करें तो आपको थोड़ा सा धैर्य रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर ओवरथिंकिंग करने से बचें। आपको ये समझना होगा कि जब शांत दिमाग से फैसले लिए जाते हैं तो वो सही ही साबित होते हैं। सही प्लानिंग और पॉजिटिव माइंड सेट से मूलांक 6 और 8 वाले लोग अप्रैल के महीने को और भी बेहतर बना सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग होते हैं सबसे अच्छे सीक्रेट कीपर

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!