numerology people born on these dates are good in business sharp mind because of mercury Numerology: बुध की एनर्जी और तेजतर्रार अंदाज, इस मूलांक के लोग बिजनेस की दुनिया में करते हैं कमाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: बुध की एनर्जी और तेजतर्रार अंदाज, इस मूलांक के लोग बिजनेस की दुनिया में करते हैं कमाल

Numerology Number with Mercury Energy: न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक का हमारी जिंदगी में गहरा असर होता है। मूलांक के जरिए हमारी पर्सनैलिटी और स्वभाव का पता चलता है। आइए जाते हैं कि आखिर वो कौन सा मूलांक है जिन पर बुध की कृपा हमेशा से बरसती है?

Sat, 28 March 2026 02:07 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: बुध की एनर्जी और तेजतर्रार अंदाज, इस मूलांक के लोग बिजनेस की दुनिया में करते हैं कमाल

Numerology Number: न्यूमेरेलॉजी में जन्म की तिथि का बहुत महत्व होता है। इसी तिथि के अनुसार ही न्यूमेरेलॉजी में सारी चीजें तय होती हैं। इसे अंक शास्त्र और अंक ज्योतिष के नाम से भी जाना जाता है। तिथि को जोड़कर जो अंक आता है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। जिस तरह से ज्योतिष शास्त्र में कुंडली देखकर भविष्यवाणी की जाती है और व्यक्ति के स्वभाव का पता लगता है। ठीक उसी तरह न्यूमेरेलॉजी में यही काम मूलांक के आधार पर होता है। ये कहा जा सकता है कि न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में मूलांक असली हीरो है। अगर किसी व्यक्ति का जन्म 28 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 होगा।

अगर आप सोच रहे हैं कि ये कैसे हुआ तो समझिए कि जब आप 2 और 8 को जोड़ेंगे तो 10 आएगा और फिर इन्हें जोड़ने पर एक आएगा। इसी तरह से मूलांक का पता चलता है। आज जानेंगे उस मूलांक के बारे में जो बहुत तेजतर्रार होते हैं और बिजनेस में खूब नाम कमाते हैं।

यहां पढ़ें मूलांक 5 वालों की खासियत-

तेजतर्रार होते हैं इस मूलांक के लोग

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग बहुत तेज दिमाग वाले और समझदार होते हैं। ये लोग जल्दी निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं और इस वजह से इनकी कई चीजें आसान हो जाती हैं। इन्हें नई चीजें सीखते रहना पसंद है। मूलांक 5 की कैटेगरी में वो लोग आते हैं, जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी बुध है। ऐसे में मूलांक 5 वालों पर बुध की एनर्जी का खूब असर दिखता है। ये लोग काफी बुद्धिमान और तेजतर्रार होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अप्रैल महीने में जन्मे लोगों को मिलता है खूब प्यार? इस कमी से बिगड़ते है रिश्ते

बिजनेस में करते हैं कमाल

बुद्धिमान और निर्णय क्षमता सही होने की वजह से मूलांक 5 वाले लोग बिजनेस में बहुत अच्छा करते हैं। इन्हें नए आइडिया पर काम करने में डर नहीं लगता है। रिस्क लेना इन्हें काफी पसंद होता है। इनका नेटवर्क भी कमाल का होता है। ऐसे बुध की एनर्जी के चलते ही होता है। दरअसल इनकी कम्यूनिकेशन स्किल काफी अच्छी होती है। इस वजह से ये लोगों से आसानी से जुड़ जाते हैं और इसका फायदा इन्हें बिजनेस में खूब मिलता है। इन्हें समय रहते सही मौके को समझना और परखना आता है। ऐसे में बिजनेस में इनका कोई सानी नहीं होता है।

numerology number 5 mercury
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोगों पर मेहरबान होते हैं गुरु

होते हैं ईमानदार और मददगार

मूलांक 5 वालों की एक खास बात ये भी है कि ये बहुत ही ईमानदार होते हैं। मेहनत से पीछे ये कभी नहीं भागते हैं। अपनी ईमानदारी के चलते ये लोगों के चहेते होते हैं। साथ ही इन्हें लोगों की मदद करना बहुत अच्छा लगता है। अगर इन्हें एहसास होता है कि आसपास के किसी व्यक्ति को इनकी जरूरत है तो इस चीज को वो उनके कहने से पहले ही भांप लेते हैं। दूसरों की मदद करके ये उनकी जिंदगी को आसान बनाना चाहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोगों की शनिदेव से है पक्की बॉन्डिंग?

बदलाव से नहीं हैं घबराते

न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 5 वाले हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करते हैं। विपरीत से विपरीत परिस्थिति में भी इस मूलांक के लोग घबराते नहीं हैं। साथ ही इन्हें किसी भी तरह के बदलाव से डर नहीं लगता है। इनकी यही सबसे अच्छी बात है कि ये हर एक बदलाव को पॉजिटिव तौर पर देखते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!