April Born People: अप्रैल के महीने में जन्मे लोगों को मिलता है सबका प्यार? इस कमी से बिगाड़ लेते हैं अपने रिश्ते
April Month Born People Personality: जन्म लेने वाली तारीख ही नहीं बल्कि महीना भी हमारी पर्सनैलिटी और स्वभाव पर गहरा असर डालता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर अप्रैल में जन्मे हुए लोग कैसे होते हैं?

People Born In April: जन्म की तारीख हर किसी के लिए खास होती है। ये वो खास तारीख है जिसका इंतजार हमें और हमारे अपनों को हमेशा ही होता है। वहीं जन्म वाला महीना भी कई मायनों में खास हो जाता है। अंकशास्त्र और ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से जन्म की तारीख के साथ-साथ जन्म वाला महीना हमारी जिंदगी पर अपना असर डालती हैं। कुछ ही दिन में अप्रैल का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में जानेंगे कि आखिर इस महीने में जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं। बता दें कि जन्म का महीना हमारी पर्सनैलिटी से लेकर हमारी सोच और स्वभाव पर गहरा असर डालता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर अप्रैल के महीने में जन्म लेने वाले लोग कैसे होते हैं? साथ ही जानेंगे इनकी कमियों के भी बारे में।
बोल्ड और कॉन्फिडेंट
अप्रैल के महीने में जन्मे लोग स्वभाव से बोल्ड और कॉन्फिडेंट होते हैं। हर एक चीज के लिए इनका अपना एक स्ट्रॉन्ग ओपिनियन होता है। अगर लोग खिलाफ भी हो तो ये गलत को गलत कहने का साहस रखते हैं। अपनी इसी बोल्डनेस के चलते ये लोग कई बार दुश्मनी भी पाल लेते हैं। हालांकि इनके दोस्त बहुत ही रीयल होते हैं। ये लोग जिस काम को भी हाथ में लेते हैं, उसमें सफलता जरूर मिलती है। ऐसा इनके जुनूनी स्वभाव के चलते होता है। अगर ये लोग कुछ ठान लेते हैं तो फिर उसे हासिल करके ही चैन की सांस लेते हैं। कॉन्फिडेंस इनमें कूट-कूटकर भरा होता है।
अप्रैल के महीने में जन्मे लोग होते हैं वफादार
इस महीने में जन्मे लोग स्वभाव से काफी इमोशनल भी होते हैं। ये हर एक चीज के प्रति काफी सेंसेटिव भी होते हैं। अपने इमोशनल साइड की वजह से कई बार ये हर किसी पर भरोसा कर लेते हैं। ऐसे में इन्हें धोखा भी मिल जाता है। हालांकि ये लोग काफी वफादार होते हैं। दोस्त या पार्टनर के रूप में इनसे अच्छा कोई नहीं होता है। ये कभी भी किसा का भरोसा नहीं तोड़ते हैं।
मिलता है लोगों का खूब प्यार
अप्रैल में जिन लोगों का जन्म होता है, उन्हें लोगों का खूब प्यार मिलता है। समाज में भी इन्हें खूब मान-सम्मान मिलता है। घर-परिवार में ये सबके चहेते होते हैं और पार्टनर भी इन्हें खूब मानता है। वहीं ये लोग भी अपनों को भर-भरकर प्यार लुटाते हैं। इमोशनल होने के नाते ये हर एक इमोशन का खूब सम्मान करते हैं।
इस कमी से कर लेते हैं रिश्ते खराब
अप्रैल के महीने में जन्मे लोगों बहुत ही जिद्दी होते हैं। ये इनकी सबसे बड़ी कमी होती है। वहीं इनकी दूसरी सबसे बड़ी कमी है दूसरों की जिंदगी में इंटरफेयर करना। दूसरों को ये कई बार डिडेक्टिव भरी निगाह से देखने लगते हैं। ऐसे में लड़ाई-झगड़े शुरू हो जाते हैं। अपनी इस कमी की वजह से अप्रैल महीने में जन्मे लोग रिश्तों को खराब कर लेते हैं।
अप्रैल बॉर्न लोगों के लिए कुछ जरूरी बातें-
अप्रैल में जन्मे लोगों का लकी नंबर: 1, 4, 6, 9
अप्रैल में जन्मे लोगों का लकी रंग: लाल, गुलाबी और ग्रे
अप्रैल के महीने में जन्मे लोगों का लकी दिन: मंगलवार
अप्रैल के महीने में जन्मे लोगों के लिए लकी तारीख: 4, 14, 22
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन