Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों पर मेहरबान होते हैं गुरु, होते हैं पॉजिटिव, इन 3 कमियों से खाते हैं मात
न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन पर गुरु की कृपा हमेशा बरसती रहती है। आज इन लोगों के बारे में जानेंगे। साथ ही जानेंगे कि ऐसे लोगों की स्ट्रेंथ और वीकनेस क्या है?

Numerology Number 3: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में सिर्फ जन्म की तारीख के आधार पर भी भविष्यवाणी की जा सकती है। वहीं अगर आपको किसी के जन्म की तारीख का पता है तो आप उसके स्वभाव और पर्सनैलिटी को समझ सकते हैं। जन्म की तारीख के आधार पर ही मूलांक तय होता है। मूलांक किसी भी व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग होता है। अगर किसी का जन्म 13 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 4 होगा। वहीं अगर किसी का जन्म 14 तारीख को हुआ है तो वो मूलांक 5 वाली कैटेगरी में आएगा। कुछ क्वालिटी को जानकर भी आप समझ जाएंगे कि सामने वाला इंसान किस मूलांक का हो सकता है। आज बात करेंगे उस मूलांक की जिसपर खुद गुरु की कृपा बरसती है। आज बात करेंगे मूलांक 3 वालों की।
बरसती है गुरु की कृपा
मूलांक 3 वालों का ग्रह स्वामी गुरु है। ऐसे में गुरु यानी जूपिटर की कृपा इन पर हमेशा बनी रहती है। इसी वजह से ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं। साथ ही इनकी क्रिएटिविटी भी अलग ही लेवल की होती है। गुरु इस वक्त मार्गी हैं तो अगले कुछ दिन इस मूलांक का लक बहुत साथ देगा। हालांकि इन्हें अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटना है। बता दें कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या फिर 30 तारीख को होता है तो उनका मूलांक 3 होता है।
होते हैं काफी पॉजिटिव
मूलांक 3 वाले लोग काफी पॉजिटिव होते हैं। खराब से खराब स्थिति में भी ये लोग अपनी होप नहीं छोड़ते हैं। ये दूसरों को भी पॉजिटिव सोचने की प्रेरणा देते हैं। पॉजिटिव सोच के चलते ही ये लोग जिंदगी में कभी भी हिम्मत नहीं हारते हैं और यही चीज इन्हें सबसे अलग भी बनाती है।
करते हैं सबकी मदद
मूलांक 3 वालों की एक खास बात ये है कि ये हर किसी की मदद दिल खोलकर करते हैं। इन्हें लोगों की मदद करना पसंद है। अगर ये किसी को खराब स्थिति में देख लें तो इनका दिल पिघल जाता है। अपने आसपास ये लोगों को खुश देखना पसंद करते हैं।
मूलांक 3 वालों की कमियां
1. मूलांक 3 वालों की सबसे बड़ी कमी ये है कि कई बार ये लोग हड़बड़ी में फैसले ले लेते हैं, जिसकी वजह से इनके काम खराब हो जाते हैं।
2. इस मूलांक के लोगों में कई बार डिसिप्लिन की भी कमी देखी जाती है। इस वजह से कई बार हाथ आए मौके को ये गंवा देते हैं। हालांकि कुछ मौकों पर ये काफी डिसिप्लिन भी हो जाते हैं लेकिन कुछ ज्यादा ही।
3. इन लोगों की सबसे बड़ी कमी है कि ये स्वभाव से काफी जिद्दी होते हैं। जिद के चलते ये कई बार लोगों की सही राय को भी नहीं सुनते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन