Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों की शनिदेव से है पक्की बॉन्डिंग, नहीं करते परेशान, देते हैं ये खास आशीर्वाद
Numerology and Saturn Connection: न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष के हिसाब से कुछ तारीखों पर जन्मे लोगों पर शनि ग्रह की मेहरबानी दिखती है। आइए जानते हैं कि ये लकी लोग कौन है? साथ ही जानेंगे कि शनि के आशीर्वाद से जिंदगी में क्या-क्या बदलाव आते हैं?

Numerology and Saturn Connection: ज्योतिष शास्त्र में एक ऐसा ग्रह है जिसका नाम सुनकर लोग अक्सर डरते हैं और वो ग्रह है शनि। आमतौर पर लोगों के साथ ऐसा ही होता है। हालांकि शनिदेव से डरने की जरूरत किसी को भी नहीं है। अगर शनि को करीब से समझा जाए तो चीजें काफी आसान और अलग दिखाई देंगी। शास्त्र में इस ग्रह को न्याय का देवता कहा जाता है यानी आपके कर्म जैसे होंगे आपको फल वैसे ही मिलेंगे और इसका पूरी जिम्मेदारी शनि ही लेता है। वहीं इस ग्रह के चलते लोगों की जिंदगी में डिस्प्लिन भी होता है।
शनि देते हैं सजा?
हां ये बात सच है कि शनिदेव लोगों की जिंदगी में मुश्किलें लेकर आते हैं लेकिन उसके पीछे भी बड़ा मकसद होता है। अगर चीजों को पॉजिटिव तरीके से देखा जाए शनि सजा नहीं बल्कि हमें कई चीजें सिखाकर बेहतर इंसान बनाते हैं और इस ग्रह का संबंध न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष के साथ भी है। न्यूमेरेलॉजी के एक खास मूलांक पर शनि की कृपा खूब बरसती है।
मूलांक 8 पर बरसती है शनि की कृपा
न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 8 वालों पर शनि की कृपा सबसे ज्यादा बरसती है। मूलांक 8 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को होता है। इन तारीखों पर जन्मे हर शख्स पर शनि का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। हालांकि शनि मेहनत बहुत करवाते हैं तो ऐसे लोगों की किस्मत का ताला शनि थोड़ी देर से खोलते हैं लेकिन जब ये ताला खुलता है तो देखने वाले देखते रह जाते हैं। न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 8 वालों की किस्मत 30 से 35 उम्र के बीच पलटती है और ये सब सिर्फ शनि के चलते होता है।
शनि के आशीर्वाद से मिलती हैं ये चीजें
1. जब शनि अपनी कृपा बरसाते हैं तो लोगों को भरे ही देर से सफलता मिले लेकिन ये लॉन्ग लॉस्टिंग होती हैं।
2. शनि की दयादृष्टि जब पड़ती है तो लोगों में डिस्प्लिन अपने आप आ जाता है और ऐसे लोग मेहनत करते हैं और हर काम को पूरी जिम्मेदारी से पूरा करते हैं।
3. शनि की कृपा जिन लोगों पर होती है, उनकी जिंदगी में धन की कमी नहीं होती है। ऐसे लोगों को मनी मैनेजमेंट बहुत अच्छे से आता है।
4. शनि की वजह से लोग मैच्योर हो जाते हैं और हर चीज को सोच-समझकर ही करते हैं। ऐसे में इनकी ओर से लिए गए फैसले सही ही होते हैं।
5. शनि की कृपा से करियर में अच्छी ग्रोथ मिलती है। हालांकि इसके लिए थोड़े धैर्य की जरूरत पड़ सकती है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन