Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों पर बरसती है शुक्र की कृपा, नहीं होती पैसों की कमी, होती हैं ये 7 खूबियां
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार हर एक मूलांक का अपना-अपना ग्रह स्वामी होता है। इस ग्रह का असर उस खास मूलांक पर सबसे ज्यादा दिखता है। चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन लोग हैं, जिन पर शुक्र की कृपा सबसे ज्यादा बरसती है?

Numerology Number 6: ज्योतिष शास्त्र में जहां कुंडली के ग्रह-नक्षत्रों को देखकर लोगों का भविष्य जाना जाता है। वहीं न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में सिर्फ लोगों की बर्थडेट से सेम चीजें पता लग जाती हैं। अंकशास्त्र में लोगों के मूलांक से हर चीज का पता लगता है। मूलांक बर्थडेट के योग को कहा जाता है। इस शास्त्र में 1 से लेकर 9 नंबर तक के मूलांक होते हैं। अगर कोई भी इंसान अपने बर्थडेट का योग करेगा तो उसका नंबर 1 से 9 के बीच ही आएगा।
हर मूलांक का होता है ग्रह स्वामी
वहीं हर एक मूलांक का अपना-अपना ग्रह स्वामी होता है। इन ग्रहों का असर इनकी लाइफ में सबसे ज्यादा दिखता है। आज बात करेंगे उन लोगों की जिन पर शुक्र ग्रह का प्रभाव सबसे ज्यादा दिखता है।
इन लोगों पर शुक्र होते हैं मेहरबान
अंकशास्त्र के हिसाब से मूलांक 6 वालों पर शुक्र काफी मेहरबान होते हैं। दरअसल इस मूलांक का ग्रह स्वामी शुक्र होता है। ऐसे में शुक्र की कृपा इस मूलांक के लोगों पर खूब होती है। बता दें कि इस मूलांक की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है। जिन लोगों पर शुक्र की कृपा होती है इनकी जिंदगी में ऐशो आराम की कोई भी कमी नहीं होती है।
मूलांक 6 वालों में होती है ये खूबियां
1. मूलांक 6 वाले इंसान की पर्सनैलिटी काफी अच्छी होती है। लोग इनकी ओर काफी अट्रैक्ट होते हैं। ये हमेशा खुद को फिट रखते हैं।
2. मूलांक 6 वाले लोग काफी केयरिंग होते हैं। इन्हें रिश्ते को संभालकर रखना आता है। ये अपनी ओर से खूब एफर्ट्स भी करते हैं।
3. इस मूलांक का व्यक्ति सौम्य स्वभाव का होता है। ऐसे में ये लोग हर उस इंसान की मदद करते हैं, जो इनसे मदद मांगता है।
4. इनकी पर्सनैलिटी काफी बैलेंस्ड होती है। मुश्किल से मुश्किल स्थिति में भी ये लोग खुद को संभालकर रख लेते हैं।
5. शुक्र के चलते इनकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। इन्हें मनी मैनेजमेंट अच्छे से पता होता है। ऐसे में इनके पास पैसों की कोई भी कमी नहीं रहती है।
6. मूलांक 6 वाले लोग भरोसे लायक होते हैं। इन पर आंख मूंदकर भी भरोसा किया जा सकता है। इन पर लोग आसानी से भरोसा भी कर लेते हैं।
7. मूलांक 6 वाले लोग काफी क्रिएटिव होते हैं। इस वजह से इन्हें हर एक चीज को सहेज कर और संवारकर रखना पसंद है। ना सिर्फ चीजों में बल्कि रिश्तों में भी ये इस रूल को फॉलो करते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन