numerology girls born on these dates bring good luck and happiness because of venus moon and mercury Numerology: इन 3 मूलांक की लड़कियां होती हैं साक्षात लक्ष्मी, एनर्जी में दिखता है शुक्र-बुध और चंद्रमा का प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: इन 3 मूलांक की लड़कियां होती हैं साक्षात लक्ष्मी, एनर्जी में दिखता है शुक्र-बुध और चंद्रमा का प्रभाव

न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र के हिसाब से कुछ मूलांक की लड़कियां साक्षात लक्ष्मी होती हैं। ये हर जगह गुडलक लेकर आती हैं और अपनी पॉजिटिविटी से माहौल को खुशनुमा और सुकून भरा बना देती हैं।

Mon, 16 March 2026 02:25 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: इन 3 मूलांक की लड़कियां होती हैं साक्षात लक्ष्मी, एनर्जी में दिखता है शुक्र-बुध और चंद्रमा का प्रभाव

Numerology: न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में मूलांक का बड़ा रोल होता है। मूलांक हमारे जन्म तिथि का योग कहलाता है। अगर किसी का जन्म 16 तारीख को हुआ है तो इसका मूलांक 7 होगा। वहीं अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 17 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 8 होगा। आप अपने जन्मतिथि का योग करके अपना मूलांक जान सकते हैं। कुछ क्वालिटी को समझकर भी किसी भी व्यक्ति के मूलांक का अंदाजा लगाया जा सकता है।

वहीं आज जानेंगे कि कौन से मूलांक की लड़कियां वाकई में लक्ष्मी का साक्षात रूप होती हैं? बता दें कि कुल 3 मूलांक ऐसे हैं। इन तीनों मूलांक की लड़कियां अपने बात-व्यवहार और मैग्निट पर्सनैलिटी से हर माहौल को खुशनुमा और पॉजिटिव बना देती हैं।

साक्षात लक्ष्मी होती हैं इस मूलांक की लड़कियां

मूलांक 2

1. मूलांक 2 वाली लड़कियों की पर्सनैलिटी काफी मैग्निट होती हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है तो उनका ही मूलांक 2 होता है।

2. मूलांक 2 वाली लड़कियां काफी इमोशनल होती हैं क्योंकि इन पर चंद्रमा की एनर्जी सबसे ज्यादा होती है। अपनी एनर्जी से ये घर में सुकून लेकर आती हैं और ऐसे घरों में बरकत भी खूब होती है।

3. न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में इस मूलांक की लड़कियों को पति का लेडी लक भी कहा जाता है। अपने बात और व्यवहार के चलते शादी के बाद ससुराल में ये सबकी चहेती बनती हैं।

मूलांक 5

1. मूलांक 5 वाली लड़िकयों को भी साक्षात लक्ष्मी कहा जाता है। जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है।

2. मूलांक 5 वाली लड़कियों पर बुध की कृपा खूब होती है। बुध की एनर्जी की वजह से इन लोगों की कम्यूनिकेशन स्किल्स कमाल की होती हैं और इनके बात का करने का अंदाज ऐसा होता है कि ये आसानी से किसी का भी दिल जीत सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को देर से मिलता है सच्चा प्यार?

3. मूलांक 5 वाली लड़कियों की एनर्जी काफी पॉजिटिव होती है और ये हर जगह का माहौल खुशनुमा बना देती है। कहते हैं ना कि जिस घर में खुशहाली हो उस घर में लक्ष्मी का वास जरूर होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोग क्रिएटिव फील्ड में करते हैं कमाल

मूलांक 6

1. मूलांक 6 की लड़कियों भी इस लिस्ट में आती हैं। जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 6 होता है।

2. इनका स्वामी ग्रह शुक्र होता है और इस वजह से इनके पास हमेशा सुख-सुविधाएं होती हैं। शुक्र की एनर्जी की वजह से इन लोगों में क्रिएटिविटी भी खूब होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: लेट होती है इन तारीखों पर जन्मे लोगों की शादी

3. न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से इस मूलांक की लड़कियां शादी के बाद तो गुडलक लेकर ही आती हैं। शादी के बाद ये अपने पति के लिए लकी होती हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!