न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोगों का ईगो ना करें हर्ट, अंत तक निभाते हैं दुश्मनी, ये चीजें करती हैं ट्रिगर
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार कुछ मूलांक ऐसे हैं जिनके जातकों का ईगो जब हर्ट हो तब वो किसी की भी नहीं सुनते हैं और जिन्होंने उनका दिल दुखाया होता है तो वो उन्हें पलटकर फिर कभी नहीं देखते हैं। जानें ऐसे लोगों के बारे में-

Numerology: न्यूमेरेलॉजी की दुनिया को अगर बारीकी से समझने की कोशिश की जाए तो ये काफी दिलचस्प है। न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र का तानाबाना मूलांक के साथ जुड़ा हुआ है। मूलांक हमारे बर्थडेट से संबंधित होता है। अगर हम अपने बर्थ डेट को जोड़े तो वो अंक हमारा मूलांक होता है। न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में मूलांक ही वो हीरो है जिसके दम पर सब डिसाइड होता है।
आज बात करेंगे उन लोगों की जो स्वभाव से ऐसे होते हैं कि अगर कोई उनका दिल दुखाए या नीचा दिखाए तो वो फिर मुड़कर कभी नहीं देखते हैं। बता दें ऐसे तीन मूलांक हैं जिसके जातक ठीक ऐसे ही हैं। ये तीन मूलांक हैं- 1, 8 और 9। नीचे विस्तार से जानते हैं इनके बारे में कि आखिर ये ऐसे क्यों हैं?
मूलांक और ग्रहों का संबंध
बता दें कि हर एक मूलांक का कोई ना कोई ग्रह स्वामी होता है। इस ग्रहों का असर इन पर विशेष रूप से होता है। ग्रहों की स्थिति बदलते ही हर एक मूलांक के जातकों पर भी थोड़ा असर जरूर पड़ता है तो चलिए जानते हैं कि आखिर मूलांक 1, 8 और 9 वाले जातकों का संबंध किन-किन ग्रहों से है और इन लोगों से टक्कर क्यों नहीं लेनी चाहिए?
मूलांक 1
1. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है। मूलांक 1 वालों का स्वामी ग्रह सूर्य है।
2. सूर्य की एनर्जी की वजह से इस मूलांक के लोग काफी स्वाभिमानी होते हैं। अब ऐसे में अगर इनका ईगो हर्ट हो जाता है तो फिर ये अपने आप की भी नहीं सुनते हैं।
3. अगर किसी ने भी गलती से इनका दिल तोड़ा तो फिर ये उनके दुश्मन बन जाते हैं या फिर जिंदगी भर के लिए बात नहीं करते हैं क्योंकि ये चीज इन्हें काफी ट्रिगर करती है।
4. वैसे तो इस मूलांक के लोग काफी इमोशनल भी होते हैं। हालांकि ईगो हर्ट होने पर ये मुश्किल से ही फिर पलटकर देखते हैं। ऐसे में इस मूलांक से दुश्मनी सोच-समझकर करनी चाहिए क्योंकि छिप-छिपाकर कुछ नहीं करते हैं। जो भी होता है सब सामने होता है।
मूलांक 8
1. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को होता है तो ऐसे लोगों का मूलांक 8 होता है। इनका स्वामी ग्रह शनि होता है।
2. स्वामी ग्रह शनि है तो मूलांक 8 वाले हमेशा से ही मेहनती होते हैं। ये कई मौकों पर गंभीर ही रहते हैं। इन्हें भीड़ में रहना पसंद नहीं आता है।
3. वैसे तो मूलांक 8 वालों में बहुत सहनशीलता होती है लेकिन कभी भी किसी ने इन्हें चोट पहुंचाई तो फिर वो उस शख्स को जिंदगी भर नहीं भूल सकते हैं।
4. अगर कोई इनकी नजर से बुरी चीजों के वजह से नजर से उतर गया तो फिर इनकी गुडबुक में दोबारा शामिल नहीं हो पाएगा।
मूलांक 9
1. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह मंगल है।
2. मंगल की वजह से मूलांक 9 वालों की एनर्जी को देखने लायक होती है। इन्हें किसी का भी डर नहीं होता है और इसी वजह से ये रिस्क लेने से भी नहीं डरते हैं।
3. मंगल की वजह से ये अपने बारे में कभी भी गलत चीज नहीं सुन सकते हैं। हालांकि अगर चीजें सही क्रिटिज्म तक हो तो ये हर बात मानेंगे लेकिन अपमान ये किसी का नहीं सह सकते हैं।
4. अगर किसी ने इन्हें जानबूझकर नीचा दिखाने की कोशिश करेगा तो ये बिना किसी डर के करारा जवाब दे सकते हैं। उसके बाद वो ऐसे इंसान से पूरी जिंदगी भर के लिए किनारा कर लेते हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन