न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 2 वालों को इन तीन लोगों नहीं करनी चाहिए दोस्ती, होते हैं लड़ाई-झगड़ेऔर बड़ा नुकसान
न्यूमेरेलॉजी के आधार पर समझा जा सकता है कि हमारी किसके साथ बनेगी और किसके साथ हमें बहुत स्ट्रगल करना पड़ेगा? आज जानेंगे कि मूलांक 2 वालों की किन मूलांक के व्यक्तियों से बहुत ही कम बनती है?

Mulank 2: न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में कुछ मूलांक बेहद ही खास होते हैं तो कुछ की अपनी अलग क्वालिटी होती है। वहीं हर किसी मूलांक का अलग-अलग ग्रह देवता या स्वामी होता है। ग्रह स्वामी का मूलांक पर गहरा असर पड़ता है। अगर आप अपनी जन्म तिथि (महीना और साल नहीं) को जोड़ते हैं तो जो अंक आता है उसे ही न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में मूलांक कहा जाता है। मूलांक के आधार पर ही किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और भाग्य का पता चलता है। आज बात करेंगे उन मूलांकों की जिनकी कभी भी मूलांक 2 वालों के साथ नहीं बनती है।
कौन हैं मूलांक 2 वाले व्यक्ति?
न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 2 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को होता है। अगर आप इन तारीखों का योग निकालेंगे तो 2 ही आएगा। ऐसे में ऐसे लोग मूलांक 2 की कैटेगरी में आते हैं। मूलांक 2 वाले व्यक्तियों का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। चंद्रमा की एनर्जी की वजह से ही मूलांक 2 वालों का मन चंचल होता है और ये लोग काफी इमोशनल होते हैं। मूलांक के मिजाज के हिसाब से कई बार ये गलत लोगों पर भी जल्दी भरोसा कर लेते हैं। तो आज जानेंगे कि आखिर मूलांक 2 वालों को किनसे दूर रहना चाहिए?
मूलांक 5
मूलांक 2 वालों को मूलांक 5 वालों से दूर रहना चाहिए। न्यूमेरेलॉजी की गणना के आधार पर जिनका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को होता है, उनका मूलांक 5 होता है। इन लोगों का स्वामी ग्रह बुध होता है। मूलांक 2 वालों को इन लोगों से थोड़ा दूर ही रहना चाहिए। जिंदगी के प्रति उनकी सोच काफी अलग है। मूलांक 2 वाला इंसान स्थिरता चाहता है लेकिन मूलांक 5 वाले व्यक्ति के विचार बार-बार बदलते रहते हैं। ऐसे में दोनों की निभना मुश्किल है। मूलांक 2 वालों को मूलांक 5 वालों से कोई साझेदारी करने से भी बचना ही चाहिए।
मूलांक 8
न्यूमेरेलॉजी के आधार पर मूलांक 8 वालों से भी मूलांक 2 वालों को दूर रहना चाहिए। दरअसल मूलांक 8 वालों का स्वामी ग्रह शनि होता है। चंद्रमा और शनि की युति को सही नहीं माना जाता है। ऐसे में 2 और 8 वालों के बीच तनातनी की स्थिति बनी ही रहती है और इसका असर इनके रिश्ते पर भी दिखता है। ऐसे में सही ही होगा कि ये लोग दूर ही रहें ताकि दोनों पीसफुली अपनी जिंदगी बिता सके। अगर इन 2 मूलांक के लोगों में दोस्ती है तो थोड़ा डिस्टेंस बनाकर रहने से भी चीजें सही होंगी।
मूलांक 9
मूलांक 2 वालों को मूलांक 9 वालों से भी दूर ही रहना चाहिए। मूलांक का 9 और 2 के व्यक्तियों में कई बार चीजें सही से नहीं चल पाती हैं। हालांकि मैच्योरिटी के साथ चीजों को हैंडल करके स्थिति को ठीक किया जा सकता है। अगर शादी की बात आती है तो मूलांक 2 वालों को 9 से दूर ही रहना चाहिए। कई बार ग्रहों का प्रभाव ज्यादा होने की वजह से चीजें आउट ऑफ कंट्रोल हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)




साइन इन