people born on these dates 3 mulank gets angry quickly because of sun mars and saturn Numerology: खतरनाक होता है इन 3 मूलांक के लोगों का गुस्सा, शांत नहीं होने देती शनि-मंगल और सूर्य की एनर्जी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: खतरनाक होता है इन 3 मूलांक के लोगों का गुस्सा, शांत नहीं होने देती शनि-मंगल और सूर्य की एनर्जी

These 3 Numerology Numbers known for Quick Anger: न्यूमेरेलॉजी के आधार पर ग्रहों का असर हमारे स्वभाव पर सीधे तौर पर पड़ता है। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन से तीन मूलांक हैं जिनका गुस्सा सातवें आसमान पर होता है?

Fri, 27 March 2026 12:36 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: खतरनाक होता है इन 3 मूलांक के लोगों का गुस्सा, शांत नहीं होने देती शनि-मंगल और सूर्य की एनर्जी

न्यूमेरेलॉजी की दुनिया काफी दिलचस्प है। इसे हिंदी में अंक ज्योतिष या फिर अंकशास्त्र के नाम से जाना जाता है। इस शास्त्र में सारा खेल हमारी जन्मतिथि के ही इर्द गिर्द होता है। हमारे जन्म की तिथि सिर्फ एक नंबर नहीं है बल्कि इसी में सारा सार छिपा हुआ है। अगर जन्मतिथि के अंकों को जोड़ दिया जाए (महीना और साल नहीं) तो उसे ही मूलांक कहा जाता है। न्यूमेरेलॉजी में 1 से लेकर कुल 9 मूलांक का वर्णन हैं। शास्त्र के हिसाब से हर एक मूलांक का व्यक्ति एक-दूसरे से स्वभाव और व्यवहार में काफी अलग होता है।

वहीं कुछ गुणों और स्वभाव के आधार पर भी आंकलन किया जा सकता है कि सामने वाला व्यक्ति किस मूलांक का हो सकता है। आज बात करेंगे उन मूलांकों की जिनसे जुड़े व्यक्तियों का गुस्सा सातवें आसमान पर होता है।

इन 3 मूलांक के लोगों को आता है सबसे ज्यादा गुस्सा

मूलांक 1 (Numerology Number 1)

  1. न्यूमेरेलॉजी के आधार पर जिन लोगों का मूलांक 1 होता है, उन्हें बहुत गुस्सा आता है। जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 होता है।
  2. शास्त्र के हिसाब से ऐसे लोगों का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। सूर्य की वजह से इस मूलांक के महत्वाकांक्षी और तेजस्वी होते हैं। हर क्षेत्र में ये बहुत अच्छा करते हैं।
  3. सूर्य की तपिश की तरह इनका स्वभाव कई बार उग्र हो जाता है। कई बार तो इनके लिए अपना गुस्सा कंट्रोल करना भी मुश्किल सा हो जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोगों की शनिदेव से है पक्की बॉन्डिंग?

मूलांक 8 (Numerology Number 8)

  1. मूलांक 8 वाले लोग भी इसी कैटेगरी में आते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होगा।
  2. न्यूमेरेलॉजी के अनुसार इस मूलांक का स्वामी ग्रह शनि है। मूलांक 8 वालों का भी गुस्सा देखते हुए बनता है। शनि की एनर्जी के चलते इस मूलांक के लोगों का स्वभाव कई बार तो इतना उग्र हो जाता है कि इन्हें खुद ध्यान नहीं रहता है कि इनके सामने कौन है।
  3. शनि की वजह से ही इस मूलांक के लोगों को इनकी मेहनत का ऐसा फल मिलता है कि देखने वाले देखते ही रह जाते हैं।

numerology number with anger issue
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वास्तु शास्त्र में है डायबिटीज से बचने के उपाय? आज से ही फॉलो कर लें ये 7 नियम

मूलांक 9 (Numerology Number 9)

  1. लिस्ट में अगला नंबर मूलांक 9 वालों का है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या फिर 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी मंगल होता है।
  2. मंगल की एनर्जी की वजह से इस मूलांक का भी गुस्सा देखने लायक होता है। जब भी इन्हें गुस्सा आता है तो ये तुरंत रिएक्ट नहीं करते हैं।
  3. मंगल की एनर्जी की वजह से ही इस मूलांक के लोग काफी निडर होते हैं और गलत को गलत कहने की हिम्मत रखते हैं। किसी भी काम को करने के लिए इनका कॉन्फिडेंस देखते ही बनता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!