numerology mulank 5 walo ki love life unlucky in love know their top 3 best matches न्यूमेरेलॉजी: लॉयल होने के बाद भी मूलांक 5 वाले प्यार में होते हैं अनलकी? ये लोग होते हैं इनके बेस्ट मैच, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

न्यूमेरेलॉजी: लॉयल होने के बाद भी मूलांक 5 वाले प्यार में होते हैं अनलकी? ये लोग होते हैं इनके बेस्ट मैच

न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में मूलांक 5 वालों को प्यार में सबसे ज्यादा अनलकी माना जाता है। ऐसा मूलांक 5 वालों की एक कमी के चलते के होता है। ऐसे में जानते हैं कि आखिर इनका सबसे अच्छा मैच कौन होता है?

Fri, 10 April 2026 11:42 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूमेरेलॉजी: लॉयल होने के बाद भी मूलांक 5 वाले प्यार में होते हैं अनलकी? ये लोग होते हैं इनके बेस्ट मैच

ज्योतिष शास्त्र में कुंडली लोगों की जिंदगी की खुली किताब है। इसे देखकर किसी भी व्यक्ति के बारे में ए टू जेड चीजें समझी दा सकती हैं। ठीक वैसे ही न्यूमेलॉजी और अंकशास्त्र में भी होता है। हालांकि यहां पर कुंडली नहीं बस जन्म की तारीख की जरूरत होती है। जब जन्म की तारीख को जोड़ा जाता है तो उसे मूलांक कहते हैं। अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 5 होगा। ठीक इसी तरह न्यूमेरेलॉजी में कुल 9 मूलांक हैं जिसके अंदर सारी तारीखें आ जाती हैं। आज बात मूलांक 5 वालों की ही करेंगे। दरअसल ऐसा माना जाता है कि प्यार के मामले में इन्हें अनलकी कहा जाता है। तो आइए समझते हैं कि आखिर दिक्कत कहां आती हैं? साथ ही जानेंगे कि इनके लिए बेस्ट मैच कौन से होते हैं?

ऐसे होते हैं मूलांक 5 वाले लोग

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 5 वालों को काफी समझदार माना जाता है। ये मिलनसार होते हैं। इन्हें नए-नए लोगों से मिलना-जुलना काफी पसंद आता है। इनका स्वामी ग्रह बुध होता है तो ऐसे में इनकी कम्यूनिकेशन स्किल्स कमाल की होती हैं। अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल के दम पर ये लोगों का दिल बड़ी ही आसानी से जीत लेते हैं। इनकी जिंदगी में दोस्तों की कमी नहीं होती है लेकिन प्यार के मामले में ये थोड़ा पीछे हो जाते हैं। ये लोग काफी लॉयल होते हैं और किसी भी रिश्ते में अपना 100 प्रतिशत देते हैं। हालांकि प्यार के मामले में इनकी जिंदगी में स्टेबिलिटी देर से आती है।

मूलांक 5 वालों की ये कमी बनती है वजह

अब प्यार के मामले में मूलांक 5 वाले अनलकी क्यों होते हैं? इसके बारे में समझते हैं। दरअसल इस मूलांक के लोग रिश्ते में स्पेस और भरोसा दोनों चाहते हैं। अगर कोई इन्हें बार-बार टोकता है तो इन्हें ये सब पसंद नहीं आता है। ऐसे में कई बार इनकी दूसरों के साथ लड़ाइयां या बहसबाजी हो जाती है। मूलांक 5 वालों की कमी है कि वो अपनी चीजों को खुलकर एक्सप्रेस नहीं कर पाते हैं और इस वजह से कई बार सामने वाला समझ नहीं पाता है कि इनके दिमाग में क्या चल रहा है। रिश्ता ना चल पाने के पीछे की एक वजह ये भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 5 के इन खूबियों के चलते होते हैं कई दोस्त, होती है ये कमी

मूलांक 5 वालों का बेस्ट मैच

मूलांक 1

न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 1 वालो के साथ 5 नंबर वालों की खूब बनती है। ये लोग मूलांक 5 वालों की जिंदगी में आकर इन्हें काफी मोटिवेट करते हैं। मूलांक 1 से 5 नंबर वाले लोग कई चीजें सीखते हैं। ऐसे में इनका रिश्ता मजबूत बनता है। मूलांक 1 वालों को ग्रह स्वामी सूर्य और 5 वालों को बुध होता है। इसी वजह से इनके बीच का बॉन्ड गहरा होता है। दोनों मिलकर साथ में खूब ग्रो करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: अप्रैल का महीना इन 2 मूलांकों के लिए है लकी, बस ना करें ये गलतियां

मूलांक 3

मूलांक 1 वालों की तरह ही मूलांक 3 वालों से भी 5 नंबर वालों की बॉन्डिंग अच्छी होती है। दोनों रिश्ते में अच्छा बैलेंस बना पाते हैं। न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में इन दोनों मूलांक का मैच अच्छा माना जाता है। इनका कॉम्बिनेशन स्टेबल माना जाता हैं क्योंकि दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं। ऐसे में मूलांक 5 वाले अगर इन लोगों को नजरअंदाज ना करें तो जिंदगी में अच्छा पार्टनर चुनकर अच्छा बैलेंस बनाया जा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन 3 मूलांक के लोगों को करियर में मिलती है ग्रोथ, ना करें ये गलती

मूलांक 7

मूलांक 7 वालों के साथ भी नंबर 5 वालों का मैच अच्छा बनता है। मूलांक 7 वालों का स्वामी ग्रह केतु है और नंबर 5 वालों के साथ इनका रिश्ता इसलिए भी अच्छा चलता है क्योंकि ये एक-दूसरे को अच्छे से समझ पाते हैं। हालांकि कुछ चुनौतियां का सामना करना पड़ता है लेकिन समझदारी से काम लेकर रिश्ता अच्छे से चलाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!