mulank 5 wale kaise hote hai numerology number 5 qualities of good friend but this habit can hurt Numerology: मूलांक 5 के इन खूबियों के चलते होते हैं कई दोस्त, बस इस कमी से खराब होती हैं चीजें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: मूलांक 5 के इन खूबियों के चलते होते हैं कई दोस्त, बस इस कमी से खराब होती हैं चीजें

Mulank 5 People: न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 5 वाला व्यक्ति काफी फ्रेंडली होता है। हालांकि एक कमी के चलते ये लोग पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ में मात खा जाते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 5 वालों को थोड़ा और करीब से-

Wed, 8 April 2026 08:21 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: मूलांक 5 के इन खूबियों के चलते होते हैं कई दोस्त, बस इस कमी से खराब होती हैं चीजें

Numerology Number 5 Qualities and Weakness: जहां एक ओर कुंडली के आधार पर ही किसी व्यक्ति के बारे में सब कुछ सही से समझा जा सकता है। वहीं न्यूमेरेलॉजी की दुनिया में यही काम बर्थडेट की मदद से किया जा सकता है। न्यूमेरेलॉजी की दुनिया अपने आप ही दिलचस्प है। अगर आपको किसी भी व्यक्ति की बर्थडेट पता है तो आप उसका योग करने के बाद उसके स्वभाव से लेकर भविष्य से जुड़ी हर चीज जान सकते हैं। जब हम बर्थडेट का योग करते हैं तो इससे मूलांक का पता चल जाता है। अगर किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 5 होगा। न्यूमेरेलॉजी में मूलांक के आधार पर ही हर चीज का आकंलन किया जाता है।

न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग स्वभाव से काफी फ्रेंडली होते हैं। इन लोगों को नए लोगों से बातें करना पसंद है और इसी वजह से ये जिंदगी में नई चीजें भी सीखते जाते हैं। इनके दोस्त खूब बनते हैं हालांकि अपनी एक गलती के चलते ये सब खराब भी कर देते हैं। तो आइए आज मूलांक 5 वालों को थोड़ा गहराई से समझने की कोशिश करते हैं।

मूलांक 5 वाले होते हैं मिलनसार

मूलांक 5 वालोंं का ग्रह स्वामी बुध है और इसी वजह से इनकी कम्यूनिकेशन स्किल काफी अच्छी होती है। इन्हें नए-नए लोगों से बात करना काफी पसंद है। ये लोग ज्यादा शर्माते नहीं हैं। अपनी बातचीत की कला से ये सामने वाले व्यक्ति को भी जल्द ही कम्फर्ट दे देते हैं। इनके साथ लोगों को दोस्ती करने में ज्यादा झिझक नहीं होती है। अपने बेहतरीन कम्यूनिकेशन स्किल्स के दम पर ये हर किसी का दिल जीत लेते हैं।

मूलांक 5 वाले होने नहीं देते हैं बोर

अगर मूलांक 5 का कोई व्यक्ति आपका दोस्त है तो आप कम ही बोर होंगे। इस मूलांक के लोगों को बातें करना और हंसना-हंसाना काफी पसंद है। ऐसे में ये आसपास के लोगों को परेशान नहीं होने देते हैं। अगर ये लोग किसी को परेशान देखते भी हैं तो उसे समझाने की कोशिश करते हैं और आखिर में उसके चेहरे पर स्माइल भी ले आते हैं। इनके साथ बोरियत कम ही महसूस होगी। ये जहां भी जाते हैं, वहां का माहौल अच्छा ही बनाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 3 मूलांक के लोगों की देर से खुलती है किस्मत, पलक झपकते ही बदल जाता है सब कुछ
मूलांक 5

मूलांक 5 वाले करते हैं मोटिवेट

मूलांक 5 वाले व्यक्ति को नई-नई जगह जाकर घूमना-फिरना काफी पसंद है। इन लोगों को लीक से हटकर कुछ करने में ही मजा आता है। साथ ही ये अपने दोस्तों को काफी मोटिवेट करते हैं। अगर आपको जिंदगी में आगे बढ़ना है या फिर कुछ बदलाव लाना है तो अपनी फ्रेडलिस्ट में मूलांक 5 वालों को खास जगह देनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र का कनेक्शन और लग्जरी लाइफ, ठाठ-बाट से रहते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग

हर माहौल में करते हैं एडजस्ट

मूलांक 5 वालों की एक खास बात ये भी है कि ये हर माहौल में खुद को ढाल लेते हैं। ये इनकी सबसे बड़ी क्वालिटी भी मानी जा सकती है। हालांकि इन्हें ढेर सारे नियम पसंद नहीं आते हैं लेकिन हर एक बात पर मुंह नहीं बनाते हैं। अगर आप ऐसे लोगों से दोस्ती करते हैं तो ज्यादा दिक्कत नहीं आती है।

मुश्किल समय में देते हैं साथ

कहा जाता है ना कि जो इंसान मुश्किल समय में साथ खड़ा होता है, उससे अच्छा दोस्त कोई नहीं हो सकता है। मूलांक 5 वाले व्यक्ति ऐसे ही होते हैं। जब भी दोस्तों को मदद की जरूरत होती है तो ये लोग आगे आकर अपना रोल निभाते हैं। ना सिर्फ ये मोटिवेट करते हैं बल्कि हर मुश्किल समय पर साथ खड़े होते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को देर से मिलता है सच्चा प्यार?

मूलाक 5 वालों की सबसे बड़ी कमी

इतनी सारी खूबियों के बावजूद मूलांक 5 वालों में एक ऐसी कमी है जो कई बार हर चीज खराब भी कर देती है। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार मूलांक 5 वाले लोग जल्दी बोर भी होते जाते हैं। ऐसे में कई बार ये लोग काम को अधूरा ही छोड़ देते हैं और इसके बाद कोई नया काम पकड़ लेते हैं। इस वजह से इनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई बार उतार-चढ़ाव भी देखा जाता है। अगर ये लोग अपनी कमी पर काम कर लें तो जिंदगी काफी स्मूद बन सकती है। वैसे दोस्त तो ये काफी अच्छे होते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!