numerology mulank 2 people should avoid these 3 mistakes one easy remedy related to moon न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 2 वालों को नहीं करनी चाहिए ये तीन गलतियां, चंद्रमा के इस उपाय से बदलेगी जिंदगी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 2 वालों को नहीं करनी चाहिए ये तीन गलतियां, चंद्रमा के इस उपाय से बदलेगी जिंदगी

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 वाले लोग अगर कुछ गलतियां ना करें तो उनकी जिंदगी स्मूद चल सकती है। आइए जानते हैं कि आखिर ये गलतियां कौन सी है। साथ ही जानेंगे कुछ उपाय भी।

Wed, 15 April 2026 06:04 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 2 वालों को नहीं करनी चाहिए ये तीन गलतियां, चंद्रमा के इस उपाय से बदलेगी जिंदगी

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के जन्म की तिथि के आधार पर सारी चीजों का मूलांक होता है। अगर किसी व्यक्ति का मूलांक आपको पता है तो आप उसकी जिंदगी से जुड़ी ज्यादातर चीजें जान जाएंगे। अंक ज्योतिष में कुल 1 से लेकर 9 मूलांक के बारे में जिक्र किया जाता है। हर एक मूलांक एक-दूसरे से काफी अलग होते हैं। सारे मूलांक के व्यक्तियों की पर्सनैलिटी से लेकर स्वभाव सब कुछ काफी अलग होता है। आज जानेंगे मूलांक 2 के बारे में। इस मूलांक के लोग स्वभाव से काफी शांत होते हैं। साथ ही इस मूलांक के लोग इमोशनल भी खूब होते हैं।

हालांकि अपनी समझदारी से मूलांक 2 वाले कई चीजें सलीके से कर ले जाते हैं लेकिन अपनी कुछ गलतियों के चलते ये बना-बनाया खेल बिगाड़ लेते हैं। आज इनकी गलतियों को जानेंगे। अगर इन गलतियों पर काम कर लिया जाए तो मूलांक 2 वालों की जिंदगी स्मूद हो सकती है। इसके अलावा मूलांक 2 वालों के लिए एक छोटा सा आसान उपाय भी जानेंगे।

दिल पर हर बात लेना

मूलांक 2 वालों की ये सबसे बड़ी कमी है कि ये काफी इमोशनल होते हैं। कई बार छोटी से छोटी बात भी इन्हें अंदर तक परेशान कर देती है। अब ऐसे क्या होता है कि इंसान का मन जल्दी दुखी हो जाता है और हर काम में धीरे-धीरे फोकस भी बिगड़ने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि मूलांक 2 वाले लोग ओवरथिंकिंग कम करें। हर चीज को तो नहीं लेकिन जो चीज जरूरत की नहीं है उसे दिल पर लगाना छोड़ने से मूलांक 2 वालों की राह आसान बनाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र का कनेक्शन और लग्जरी लाइफ, ठाठ-बाट से रहते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग

बार-बार मूड स्विंग्स होना

मूलांक 2 वालों का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। ऐसे में चंद्रमा की एनर्जी की वजह इनके मूड स्विंग्स बहुत होते हैं। बार-बार मूड बदलने की वजह से इनका गुस्सा भी चरम पर होता है। इसके अलावा ये लोग कभी अचानक ही अच्छा महसूस करने लगते हैं तो वहीं कुछ समय बाद ही इनका मन उदास हो जाएगा। इस तरह के मूड स्विंग्स का असर कई बार रिश्तों पर पड़ता है जोकि सही नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि मूलांक 2 वाले लोग हर चीज का बैलेंस बनाकर चलें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 5 के इन खूबियों के चलते होते हैं कई दोस्त, होती है ये कमी

दूसरों की राय लेकर आगे बढ़ना

अंक ज्योतिष के हिसाब से मूलांक 2 वाले लोग कई बार अपना फैसला दूसरों से राय लेकर ही बनाते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे ये लोग दूसरों पर ही निर्भर होने लगते हैं। अंक शास्त्र के हिसाब से हर बात पर लोगों की सलाह लेते रहने से अपना कॉन्फिडेंस धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। मूलांक 2 वालों को अपने फैसले खुद लेने चाहिए। दूसरों की राय भले ले लें लेकिन आखिर फैसला इनका खुद का ही हो तो सही है। इससे कॉन्फिडेंस धीरे-धीरे बढ़ने लगता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 7 वाले इन तीन बातों से जीत लेते हैं दुश्मनों का भी दिल

मूलांक 2 वालों के लिए चंद्रमा से जुड़ा उपाय

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 वालों पर शिवजी की बड़ी कृपा होती है। ऐसे में इन्हें शिवलिंग पर हमेशा जल अर्पित करना चाहिए। वहीं इसके अलावा मूलांक 2 वालों को चंद्रमा से जुड़ी हुई चीजों जैसे सफेद कपड़ा, चावल और दूध का दान समय-समय पर करते रहना चाहिए।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!