mulank 7 wale kaise hote hai numerology number 7 qualities that win enemies hearts one weakness causes trouble Numerology: मूलांक 7 वाले इन तीन बातों से जीत लेते हैं दुश्मनों का भी दिल, बस इस गलती से हो जाता है नुकसान, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology: मूलांक 7 वाले इन तीन बातों से जीत लेते हैं दुश्मनों का भी दिल, बस इस गलती से हो जाता है नुकसान

Mulank 7 People: न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 7 वाले लोग बाकियों से काफी अलग होते हैं और अपने कई गुणों के चलते दुश्मनों के दिलों पर भी राज करते हैं। 

Thu, 9 April 2026 09:57 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology: मूलांक 7 वाले इन तीन बातों से जीत लेते हैं दुश्मनों का भी दिल, बस इस गलती से हो जाता है नुकसान

Numerology Number 7 Qualities and Weakness: ज्योतिष शास्त्र में पूरी कुंडली देखकर हर चीज का पता लगता है। ठीक इसी तरह न्यूमेरेलॉजी में जन्म की तारीख से सब कुछ पता चलता है। न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र में 1 से लेकर 9 नंबर का जिक्र होता है जिसे मूलांक कहा जाता है। बता दें कि मूलांक किसी भी व्यक्ति के जन्म की तारीख के योग को कहा जाता है। जैसे अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा। वहीं अगर किसी के जन्म की तारीख 11 है तो उसका मूलांक 2 होगा। आपको बस अपने जन्म की तारीख का योग करना है और आपको अपना मूलांक पता चल जाएघा। आज जानेंगे मूलांक 7 वालों के बारे में।

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 7 होगा। इन लोगों का ग्रह स्वामी केतु होता है। इस वजह से ये लोग बाकियों से थोड़ा अलग होते हैं। इन्हें भीड़ भाड़ में रहना पसंद नहीं आता है। साथ ही इन लोगों को दिखावा पसंद नहीं होता है। मूलांक 7 वाले लोग काफी समझदार और गहराई से सोचने वाले लोग होते हैं। हर एक चीज को ये सिस्टमैटिक तरीके से समझने की कोशिश करते हैं और इनकी कुछ खास बातें ऐसी होती हैं कि दुश्मन भी इनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता है।

मूलांक 7 वालों की खूबियां-

शांति से संभाल लेते हैं हर बात

मूलांक 7 वालों की सबसे अच्छी बात ये होती है कि इन्हें हर बात पर गुस्सा नहीं आता है। अगर कोई चीज इनके खिलाफ होती है तो ये तुरंत रिएक्ट नहीं करते हैं और ना ही दूसरों से लड़ते हैं। मूलांक 7 वालों का यही स्वभाव कई बार सामने वाले के गुस्से को भी ठंडा कर देता है। धीरे-धीरे ही सही इनके इस कूल एटीट्यूड की वजह से लोग इनकी इज्जत भी करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:न्यूमेरेलॉजी: मूलांक 5 के इन खूबियों के चलते होते हैं कई दोस्त, होती है ये कमी

गहराई से समझते हैं बात

इसके अलावा मूलांक 7 वाले लोग हर एक चीज को बड़ी ही गहराई से समझने की कोशिश करते हैं। बिना सोचे-समझे ये लोग जिंदगी में छोटा सा फैसला भी नहीं करते हैं। इनकी हर बात में लॉजिक होता ही होता है। इसी वजह से कई लोग इनसे जिंदगी से जुड़ी सलाह जरूर लेते हैं। न्यूमेरेलॉजी के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को कोई दिक्कत है तो मूलांक 7 वाले लोग उन्हें सही रास्ता दिखा सकते हैं। इनकी इसी समझ को देखकर विरोधी टीम के लोग भी इनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन 3 मूलांक के लोगों की देर से खुलती है किस्मत, पलक झपकते ही बदल जाता है सब कुछ

दिल के साफ होते हैं मूलांक 7 वाले लोग

मूलांक 7 वाले लोग काफी रीयल होते हैं और इसी वजह से ये दिखावे में विश्वास नहीं करते हैं। इनकी कोशिश रहती है कि ये चालाकियों से दूर रहें। इन्हें आसपास ऐसा ही लोग पसंद हैं जो सच्चे हो। इनकी इसी खूबी की वजह से लोग इन पर भरोसा भी आसानी से कर लेते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुक्र का कनेक्शन और लग्जरी लाइफ, ठाठ-बाट से रहते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग

मूलांक 7 वाले कर बैठते हैं ये भूल

न्यूमेरेलॉजी के हिसाब से मूलांक 7 वालों में तो खूबियां बहुत होती हैं लेकिन एक गलती के चलते सब खराब भी होने का खतरा रहता है। इस मूलांक के लोग अक्सर अपनी बातें दिल में ही रखते हैं और हर चीज खुलकर नहीं कह पाते हैं। ये लोग किसी को भी जल्दी अपनी परेशानी नहीं बताते हैं। कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि ये लोग अकेले ही रहना पसंद करने लगते हैं। ऐसे में ओवरथिंकिंग की दिक्कत शुरू हो जाती है और इससे इन लोगों का मन उलझता है। इस दौरान इनके पास जो भी मौके आते हैं, वो कई बार इनसे छूट जाते हैं। अगर मूलांक 7 वाले लोग अपनी इस चीज पर काम कर लें तो कई परेशानियों से बच सकते हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!